अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन में पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 मार्च

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्वावधान में आगामी 17-18 मार्च को आयोजित होने वाले अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों के बाबत बुधवार को आलमगिरी गंज स्थित शांति कुटीर धर्मशाला में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुयी।
अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के काफी संख्या में पंजीकरण हुए हैं ,जो आवेदक अभी तक पंजीकरण नहीं करा सके हैं वह भी शीघ्र 14 मार्च तक अपना आवेदन कार्यालय अथवा पदाधिकारियों को तत्काल उपलब्ध करवा दें ताकि उनका विवरण भी वैवाहिक पत्रिका में प्रकाशित कराया जा सके ।
बैठक में समारोह की प्रगति पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान संरक्षक एडवोकेट अजय कुमार अग्रवाल, महामंत्री एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), मीड़िया प्रभारी एडवोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, पराग अग्रवाल, डा. आरती गुप्ता, देवेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, कमल गोयल, विजय गोयल, पीयूष अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल (आयकर) समेत काफी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे अवैध कब्जों को नगर पंचायत विभाग द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़ा

Thu Mar 12 , 2026
सड़क निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे अवैध कब्जों को नगर पंचायत विभाग द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़ा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत द्वारा कस्बे की मेन रोड से कपड़ा बाजार, कुम्हारों वाले चौक तक 28 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित सीसी रोड […]

You May Like

Breaking News

advertisement