सड़क निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे अवैध कब्जों को नगर पंचायत विभाग द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़ा

सड़क निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे अवैध कब्जों को नगर पंचायत विभाग द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़ा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत द्वारा कस्बे की मेन रोड से कपड़ा बाजार, कुम्हारों वाले चौक तक 28 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित सीसी रोड डालने में बांधा पड़ रहे अवैध निर्माण को नगर पंचायत ने बुलडोजर चलवा कर तोड़वा दिया। नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि कस्बे की मेन बाजार से कपड़ा बाजार, कुम्हारों वाले चौक तक (सड़क) सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा उस जगह पर दोनों ओर मकान मालिकों और दुकानदारों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था, उन लोगों को नोटिस देने के बाद भी खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुधवार को दोपहर में नगर पंचायत कर्मियों ने रोड पर किया गया (अवैध कब्जा) अतिक्रमण बुलडोजर से हटा दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि नगर के मोहल्ला अंसारी, कपड़ा बाजार कुम्हारों वाले चौक तक सभासदों के प्रस्ताव पर नगर पंचायत के द्वारा 28 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड डालना प्रस्तावित किया गया है। रोड के दोनों ओर बने मकान मालिकों और दुकानदारों ने अपने घर के सामने आगे तक स्लिप और पैड़ी बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। रोड स्वीकृत होने के बाद नगर पंचायत ने करीब करीब 15 दिन पहले सभी अतिक्रमण कारियों से खुद पैड़ी और सिल्प तोड़ने का नोटिस दिया था। साथ ही तीन दिन पहले माइक से अलाउंस भी कराया था। इसके बाबजूद लोगो ने अपने घर के सामने अतिक्रमण नहीं हटाया।जिस कारण बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों ने रोड के दोनों घरों के सामने मौजूद सिल्प और पैड़ी जेसीबी मशीन से तोड़ दी। रोड के चौड़ी करण के कारण किसी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध नहीं किया। इस दौरान चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद हुसैन उर्फ कल्लू भाई, सभासद शराफत हुसैन, सभासद डॉक्टर मोइन उद्दीन, सभासद जाकिर हुसैन एवं नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत

Thu Mar 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, नेशनल हाइवे के उनासी चौराहे पर अनियंत्रित कार की जोरदार टक्कर से रोड पार कर रहे साइकिल सवार वृद्ध पवन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वृद्ध किसी होटल […]

You May Like

Breaking News

advertisement