दहेज के मुकदमे से नाराज पति ने चुपचाप रचाई दूसरी शादी, पुलिस जांच में जुटी

दहेज के मुकदमे से नाराज पति ने चुपचाप रचाई दूसरी शादी, पुलिस जांच में जुटी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बारादरी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से शादी कर धोखाधड़ी करने और वैवाहिक जीवन बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने बारादरी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह बदायूं के थाना विल्सी ग्राम सिरासौल जसा निवासी संग्राम सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग कर उत्पीड़न किया गया, जिसकी रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज है और मामले में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी संग्राम सिंह उसके पिता ओमकार सिंह, देवर वरुण सिंह, कीर्ति सिंह और ननद जिज्ञासा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मानसिक यातना का मुकदमा चल रहा है। वहीं पीड़िता ने बरेली के परिवार न्यायालय में भरण-पोषण के लिए वाद भी दाखिल कर रखा है, जो विचाराधीन है। तलाक की कोई कानूनी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है।
आरोप है कि पति संग्राम सिंह ने इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से शादी कर ली। यह विवाह चौपुला स्थित शिव बगिया मंदिर में सम्पन्न हुआ। शादी के समय संग्राम सिंह के पिता ओमकार सिंह, भाई कीर्ति सिंह, लड़की पक्ष से रूम सिंह और कमला देवी भी मौजूद थे। पीड़िता का कहना है कि इन सभी को इस बात की जानकारी थी कि संग्राम पहले से विवाहित है, बावजूद इसके शादी को संपन्न कराया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुनाफे का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी, पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर

Tue May 20 , 2025
मुनाफे का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी, पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सुभाषनगर के रहने वाले एक युवक ने दो व्यक्तियों पर धोखाधड़ी कर 1.46 लाख ठगने और जान से मारने की धमकी देने […]

You May Like

advertisement