कृष्ण योग जिला द्वारा आयोजित योग द्वारा निःशुल्क हड्डी रोग निवारण शिविर संपन्न

कृष्ण योग जिला द्वारा आयोजित योग द्वारा निःशुल्क हड्डी रोग निवारण शिविर संपन्न

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

शिवर स्थल पर अब नियमित निशुल्क योग साधना केंद्र स्थापित : गुलशन ग्रोवर।

कुरुक्षेत्र 21 मई : भारतीय योग संस्थान पंजीकृत की हरियाणा प्रांत इकाई के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के कृष्ण योग जिला द्वारा परस राम कॉलोनी में गायत्री चेतना केन्द्र के निकट आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क योग द्वारा हड्डी रोग निवारण शिविर संपन्न हो गया। शिविर के अंतिम दिन योग शिक्षक चौधरी मांगेराम ने उपस्थित साधकों को टांगों, बाजुओं व गर्दन की सूक्ष्म क्रियाएं करवाई। प्रियंका ने गहरे लंबे श्वास, ओम ध्वनि व गायत्री मंत्रोच्चारण का अभ्यास करवाया । जोन प्रधान मिथिलेश चौधरी द्वारा निषेध, विधि व लाभ बताकर योगासन करवाए गए । नीलम शर्मा ने हास्यासन करवाया । प्राणायाम का अभ्यास पुष्पा गुप्ता ने करवाया । जिला प्रधान देवी दयाल सैनी ने ध्यान साधना करवाई । शिविर में प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अरोड़ा सहित अन्य योग विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान दिए गए । ओम ध्वनि, वैदिक प्रार्थना, शांति पाठ व प्रसाद वितरण के साथ शिविर का सुंदर समापन हुआ । इस अवसर पर सुनयना व सोमा भट्ट सहित कई साधक साधिकायें उपस्थित हुए। संस्थान के नवनियुक्त संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर ने बताया कि इस शिविर स्थल को अब नियमित योग कक्षा में परिवर्तित कर दिया गया है और प्रियंका को इस नये योग साधना केंद्र का केंद्र प्रमुख बनाया गया है । इस नए योग साधना केंद्र का समय सायं 6 से 7 बजे तक रखा गया है ।
हड्डी रोग निवारण शविर में उपस्थित साधकगण
हड्डी रोग निवारण शविर में योगाभ्यास करते भारतीय योग संस्थान के साधकगण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज आधुनिक विश्व के लिए आंतकवाद एक विकराल समस्या है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

Thu May 22 , 2025
आज आधुनिक विश्व के लिए आंतकवाद एक विकराल समस्या है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले […]

You May Like

advertisement