थाना बारादरी पुलिस द्वारा विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे वारंटी रिएल स्टेट कारोबारी को किया गया गिरफ्तार

थाना बारादरी पुलिस द्वारा विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे वारंटी रिएल स्टेट कारोबारी को किया गया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना बारादरी पुलिस टीम द्वारा रिएल स्टेट कारोबारी एवं श्री गंगा इन्फ्रासिटी प्रा0 लि0 के डायरेक्टर राजेश मौर्य पुत्र रामदेव मौर्य निवासी चन्द्रगुप्त पुरम कालोनी पीलीभीत बाईपास रोड थाना बारादरी बरेली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय से कई गिरफ्तारी वारन्ट जारी हुए थे किन्तु अभियुक्त जानबूझ कर विगत डेढ वर्ष से फरार चल रहा था काफी प्रयास एवं सर्विलान्स आदि के मदद से आज दिनांक 25.05.2025 को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दाखिला वारण्ट बनवाकर जेल भेजा जा रहा है । अभियुक्त के विरूद्ध दिल्ली , मथुरा व अन्य जनपदो में भी अभियोग पंजीकृत है । जिसकी जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0धनन्जय कुमार पाण्डेय, उ0नि0 धर्मेन्द्र विश्नोई चौकी प्रभारी जोगी नवादा , हे0का0 राजू, का0 पवन नागर हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व थायराइड दिवस 2025 के अवसर पर यूपीएचसी सीबीगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Mon May 26 , 2025
विश्व थायराइड दिवस 2025 के अवसर पर यूपीएचसी सीबीगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में विश्व थायराइड दिवस 2025 के अवसर पर यूपीएचसी सीबीगंज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य थायराइड स्वास्थ्य के बारे […]

You May Like

Breaking News

advertisement