अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निर्धारित शैडयूल के अनुसार लेना होगा प्रशिक्षण : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

21 जून को आयोजित होगा 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 20 जून को फाइनल रिहर्सल का होगा आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 26 मई : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। हर वर्ग के लिए प्रशिक्षण का शैडयूल जारी किया गया। निर्धारित शैडयूल के अनुसार सभी को प्रशिक्षण लेना होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी बांटी गई हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने काम ईमानदारी और जिम्मेदार से निभाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 28 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला के स्टेडियम, योग व्यायामशालाओं व अन्य उपयुक्त स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पीटीआई व डीपीआई को प्रशिक्षण (सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षकों, पीटीआई व डीपीई) सम्बन्धित जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। 28 मई से 30 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण: जिले के सभी स्कूलों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 9 जून से 15 जून के मध्य योग जागरण यात्रा: प्रत्येक जिले के प्रत्येक गांव में योग जागरण यात्रा निकाली जाएगी। 12 जून से 14 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला तथा ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक जनसाधारण को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा 16 जून से 18 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला स्तर पर मंत्रीगण, सांसद विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र स्टाफ एवं इच्छुक जन साधारण को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सम्बन्धित जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी द्वारा 16 जून से 19 जून के मध्य किसी एक दिन आयुष विश्वविद्यालय एवं मेडिकल शिक्षा एवं रिसर्च विभाग के साथ मिलकर योग एवं रिसर्च विषय पर संगोष्ठी/सेमिनार आयोजित की जाए। जिला स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा योगा मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जन साधारण, योग संस्थान, पुलिस पर्सनल, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट्स और गाइड्स हिस्सा लेंगें। स्कूली बच्चे अपने हाथ में योगा स्लोगन के बैनर /तख्ती लेकर चलेंगें। योग मैराथन आयोजन के मार्ग जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 20 जून को प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक सभी जिलों में मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल होगी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। जिसमें सभी जिला उपायुक्त एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यक्रम के संयोजक होगें। प्रातकाल के कार्यक्रम के उपरान्त जिला उपायुक्त, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेलकूद अधिकारी सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन करेंगें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधार सम्मान से सम्मानित होंगे बहुचर्चित कथाकर एस.आर. हरनोट

Tue May 27 , 2025
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।संवाददाता – संजय भुटानी। उनके साहित्य पर 30 एमफिल और 20 से अधिक हो रही हैं पीएचडी पंचकूला, 26 मई : भारत के मूर्धन्य रचनाकारों को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान के लिए सम्मानित करने की अपनी परंपरा का निर्वाह करते हुए आधार प्रकाशन की ओर से […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored