भारतीय योग संस्थान को मुख्यमंत्री हरियाणा ने उत्कृष्ट कार्यों के लिये किया सम्मानित

भारतीय योग संस्थान को मुख्यमंत्री हरियाणा ने उत्कृष्ट कार्यों के लिये किया सम्मानित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

संस्थान के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर जिला व प्रांत दोनों स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये सम्मानित।

कुरुक्षेत्र 27 मई : 11 वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस से 25 दिन पूर्व आयुष विभाग, हरियाणा के तत्वावधान में हरियाणा योग आयोग, पंचकूला द्वारा सेक्टर 5 पंचकूला स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में आयोजित भव्य योग महोत्सव 2025 में सूर्यनमस्कार अभियान 2025 तथा हरियाणा प्रांत में योग के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये समारोह के मुख्य अतिथि माननीय मुख्य मंत्री हरियाणा, नायब सिंह सैनी एवं समारोह की अध्यक्षा माननीया आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा, कुमारी आरती सिंह राव द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री जी के आगमन पर उपस्थित सभी योग साधकों ने खड़े होकर करतल ध्वनि व करो योग रहो निरोग के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री, आयुष मंत्री व विशिष्ठ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात डॉ संजीव वर्मा, डायरेक्टर आयुष, श्री सुधीर राजपाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य, आयुष एवं खेल विभाग ने मुख्यमंत्री व आयुष मंत्री का स्वागत करते हुए अपने विभाग की उपलब्धियों बारे बताया। हरियाणा योग आयोग के कर्मठ चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने माननीय मुख्यमंत्री, आयुष मंत्री, अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों, सशस्त्र सेनाओं व पैरामिलिट्री बलों के प्रतिनिधियों, सभी योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों, आयुष योग सहायकों व अन्य उपस्थित सभी महानुभावों का अभिनंदन करते हुए आयोग की मुख्य उपलब्धियों बारे संक्षेप में बताया। उन्होंने भारतीय सेनाओं के पराक्रम की सराहना की। विभाग के आयुष योग सहायकों द्वारा मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री को शाल, पगड़ी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने हरियाणा योग आयोग द्वारा सूर्य नमस्कार अभियान 2025 में किए गए अद्वितीय कार्य के लिए सबको बधाई दी और कहा कि उनका मंत्रालय योग के प्रसार के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि योगासन खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक मान्यता दिलवाने के लिए वह प्रयत्न करती रहेंगी । अपने संबोधन में मुख्यमंत्री महोदय ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया कि उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मान्यता दिलवाई। उन्होंने हरियाणा योग आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते कहा कि हरियाणा सरकार योग को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून को हर व्यक्ति योग करे, ऐसा हमारा सोचना है । उन्होंने सभी योग संस्थाओं से आवाह्न किया कि वे सभी इस दिशा में मिल कर कार्य करें। उन्होंने बताया कि मैं स्वयं प्रतिदिन योग करता हूं और तभी इतनी तत्परता से पूरा दिन कार्य कर पाता हूं। उन्होंने कहा कि योग को बढ़ावा देने वाले किसी भी कार्यक्रम के लिए उनके पास पर्याप्त समय है। उन्होंने आयुष योग सहायकों व योगासन खिलाड़ियों के लिए भी कुछ घोषणाएं की। आयोग द्वारा सबसे पहले सशस्त्र सेनाओं व पैरामिलिट्री फोर्सिज के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को मुख्य मंत्री से सम्मानित करवाया गया। उसके बाद सूर्य नमस्कार एवं योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में भारतीय योग संस्थान हरियाणा के प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश, प्रांतीय संरक्षक राजकिशन सैनी, प्रांतीय मंत्री रामपाल गोयल, प्रांतीय संगठन मंत्री एवं प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर, एवं सूर्य नमस्कार अभियान में प्रांत स्तर पर प्रथम रहने वाले जिला रोहतक के समन्वयक विवेक भाटिया को माननीय मुख्यमंत्री व आयुष मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर संस्थान के संगठन मंत्री व प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर कुरुक्षेत्र, अर्बन जिला अंबाला प्रधान विशाल वर्मा, कैथल जिला प्रधान सतपाल भारद्वाज, करनाल जिला प्रधान डॉ. तिलक राज मनोचा, पानीपत पूर्वी जिला प्रधान हवा सिंह सेन, सोनीपत जिला प्रधान राजबीर दहिया, पंचकूला से कृष्णा गोयल, गुरुग्राम जिला मंत्री सुरेंद्र परमार को भी सूर्य नमस्कार अभियान में सराहनीय कार्य करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सूर्य नमस्कार अभियान में भारतीय योग संस्थान ने एक प्रमुख सहयोगी संस्था के रूप में पूरे हरियाणा प्रदेश में प्रतिभागिता की थी। संस्थान अपने निशुल्क योग साधना केन्द्रों पर साधकों को नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाता रहता है ।
1 व 2. हरियाणा योग आयोग के योग महोत्सव में मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी से प्रशस्तिपत्र प्राप्त करते भारतीय योग संस्थान के अधिकारीगण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का हुआ विस्तार

Tue May 27 , 2025
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का हुआ विस्तार हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डा. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 6 जिलों की कार्यकारिणीयों के गठन के बाद जल्द होगी सिरसा व चंडीगढ़ यूटी कार्यकारिणी की घोषणा। चंडीगढ़/ सिरसा, 27 मई : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की 6 […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored