कलावा बांधकर प्रेमजाल में फंसाकर लूटी आबरू, धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने का आरोप

कलावा बांधकर प्रेमजाल में फंसाकर लूटी आबरू, धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने का आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मीरगंज क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कथित रूप से अपनी पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। जब युवती को युवक की असली पहचान का पता चला, तो वह उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा।
पीड़िता की शिकायत पर मीरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के अनुसार रैइया नगला गांव निवासी अफजल हुसैन उर्फ गुड्डू ने खुद को हिंदू दर्शाकर उससे दोस्ती की। उसने कलाई पर कलावा बांधा और मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ का दिखावा किया। तथा जिससे युवती को उस पर विश्वास हो गया। इसके बाद युवक ने विवाह का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती को पता चला कि युवक मुस्लिम है, तो उसने दूरी बनानी चाही।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अफजल से दूरी बनाने की कोशिश की, तो उसने धमकियां देनी शुरू कर दीं। आरोपी ने उसे कहा कि अगर उसने धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह नहीं किया, तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। पीड़िता की तहरीर पर मीरगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत, घर में औंधे मुंह पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका

Wed May 28 , 2025
देहरादून: कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत, घर में औंधे मुंह पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका,सागर मलिक अजय भटेजा जाखन स्थित इस मकान में अकेले रहते थे। उन्होंने घर के कामकाज के लिए एक महिला को नौकरी पर रखा हुआ था। वह सोमवार को भी करीब आठ बजे आई […]

You May Like

Breaking News

advertisement