उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने किया कौशल विकास पर मंथन

उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने किया कौशल विकास पर मंथन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने हरियाणा के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री विपुल गोयल से मुलाक़ात कर उनके साथ कौशल विकास की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने प्रदेश में उद्योगों के लिए कुशल मानवीय संसाधन तैयार करने और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजनाओं का ब्यौरा भी दिया। केबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता पर ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्किल इको सिस्टम तैयार करने में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की बड़ी भूमिका है। प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक युवा को कौशल प्रदान कर न केवल हम औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे सकते हैं, बल्कि इससे बेरोजगारी की चुनौती से भी पार पाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कुछ नए प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के लक्ष्यों को क्रियान्वित किया जाएगा। कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री विपुल गोयल के प्रति कृतज्ञता
ज्ञापित की।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री विपुल गोयल से विचार-विमर्श करते कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाभारत क़ालीन बलराम जी की सरस्वती यात्रा के पहले चरण कार्य का शुभारंभ

Sat May 31 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : इसके माध्यम से कुरु भूमि कुरुक्षेत्र में सरस्वती नदी के ऊपर जब महाभारत का युद्ध हुआ तब बलराम जी भगवान कृष्ण जी के बड़े भाई ने युद्ध में हिस्सा ना लेकर सरस्वती की यात्रा द्वारका से लेकर आदिबद्री तक की थी जिसका वर्णन महाभारत […]

You May Like

advertisement