1230 परिवारों को दिया गया पीएम आवास योजना का प्रमाण पत्र

1230 परिवारों को दिया गया पीएम आवास योजना का प्रमाण पत्र।
सगड़ी० (आजमगढ़): नगर पंचायत जीयनपुर परिसर में गुरुवार को हमारा समारोह आयोजित कर 1230 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव और अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य ने विगत वर्षों में विकासके किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण भी जनता के सम्मुख रखा।
समारोह में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 312 लाभार्थी,पीएम आसरा आवास योजना के 38, स्वच्छ भारत मिशन योजना के 804 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक वंदना सिंह,जयप्रकाश सिंह, अजय कुमार नीलू, चंद्रशेखर सिंह आदि लोग रहे।
इसी क्रम में नगर पंचायत अजमतगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्व निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना और बेहतर सफाई करने वाले कर्मचारी और सहयोग करने वाले नागरिकों को सम्मान पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अजमतगढ़ मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम सिंह पटेल और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार साहनी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को। अध्यक्ष नगर पंचायत ललिता साहनी, अजय साहनी, अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय संस्कृति के मूल प्राण में है नारी मर्यादा की रक्षा=डॉ श्याम सुंदर

Fri Mar 28 , 2025
भारतीय संस्कृति के मूल प्राण में है नारी मर्यादा की रक्षा=डॉ श्याम सुंदर =श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोता हुए भाव विभोर। =प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर और दारा चौहान ने नवाया शीश।सगड़ी ० (आजमगढ़): भारतीय संस्कृति और संस्कारों में नारी मर्यादा की रक्षा के लिए ईश्वर […]

You May Like

advertisement