प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी महाराज का 35 वां द्विदिवसीय तिरोभाव महोत्सव धूमधाम से प्रारंभ

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

वृन्दावन : वंशीवट क्षेत्र स्थित संकीर्तन भवन में श्रीसंकीर्तन भवन धार्मिक न्यास ट्रस्ट के द्वारा ठाकुर श्रीवंशीवट बिहारी गिरधारी महाराज के पावन सानिध्य में प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी महाराज का 35 वां द्विदिवसीय तिरोभाव महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ। महोत्सव का शुभारंभ 12 मार्च को प्रातः 8 बजे अखंड श्रीभागवत चरित पारायण के साथ हुआ।
मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 13 मार्च को प्रातः 8 बजे अखंड श्रीभागवत चरित पारायण का विश्राम होगा। तत्पश्चात 8:15 बजे पूज्य महाराजश्री की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन- अर्चन होगा।पूर्वाह्न 11 बजे से संत -विद्वत संगोष्ठी का आयोजन होगा।जिसके अंतर्गत प्रमुख संतों – महंतों- भागवताचार्यों एवं रासाचार्यों आदि का सम्मान होगा।तदोपरान्त मध्याह्न 12:30 बजे संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आदि के कार्यक्रम होंगे।इसके अलावा 1 से अपराह्न 3 बजे तक भजन संध्या व फूलहोली के साथ महोत्सव का समापन होगा।
श्रीसंकीर्तन भवन धार्मिक न्यास ट्रस्ट के ट्रस्टी आचार्य विनय त्रिपाठी, भागवताचार्य गोपाल भैया, लक्ष्मी कुमार मोहता, श्रीमती रजनी मेहरोत्रा, गणेश पाण्डेय (दिल्ली), श्रीमती सीता-राघव अग्रवाल (गुरुग्राम), श्रीमती निशा- विकास गुप्ता (सम्भल), समर्थ शर्मा (फरीदाबाद), कार्यक्रम के व्यवस्थापक आचार्य मंगेश दुबे, डॉ. राधाकांत शर्मा, प्रवीण त्रिपाठी आदि की उपस्थिति विशेष रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हिसार इकाई का हुआ विस्तार वरिष्ठ पत्रकार विनोद गाँधी मुख्य संरक्षक व सम्पादक अभिनव शर्मा मुख्य सलाहकार नियुक्त

Thu Mar 13 , 2025
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हिसार इकाई का हुआ विस्तार वरिष्ठ पत्रकार विनोद गाँधी मुख्य संरक्षक व सम्पादक अभिनव शर्मा मुख्य सलाहकार नियुक्त। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। लगभग 30 वर्षो से हिसार जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार विनोद गाँधी व सम्पादक अभिनव शर्मा। हिसार 13 मार्च […]

You May Like

advertisement