इंडक्शन प्रोग्राम से कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होता है : प्रो. नीलम ढांडा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
दूरभाष 9416191877

कुरुक्षेत्र, 4 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा 4 सप्ताह के फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन यूजीसी एमएमटीटीसी की निदेशक प्रो. प्रीति जैन के निर्देशन में किया गया।
मुख्य अतिथि डीन प्रो. नीलम ढांडा ने बताया कि फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम द्वारा शिक्षकों को कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होता है जिससे शिक्षण विधि में सहायता मिलती है। गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. निर्मला चौधरी ने प्रतिभागियों को इस तरह के फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. प्रीति जैन ने फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कोर्स कोर्डिनेटर डॉ. अनिल खटकड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर आईएमएस के निदेशक प्रो. अनिल मित्तल, डॉ. जय किशन चंदेल, डॉ. सलोनी पी दिवान, डॉ. संगीता धीर मौजूद थे।
रिसर्च डिजाइन और हाइपोथीसिस पर चर्चा।
बुधवार को सुबह के सत्र में पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गुरचरण सिंह ने प्लेगरिज्म जैसे विषय पर चर्चा की। शाम के सत्र में सीडीएलयू के कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर सुरेन्द्र सिंह कुंडू, प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन एंड रिसर्च डिजाइन और हाइपोथीसिस पर चर्चा की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जब उपायुक्त नेहा सिंह ने स्वयं एक-एक पॉलिथीन को सडक़ों से किया एकत्रित

Thu Jun 5 , 2025
…जब उपायुक्त नेहा सिंह ने स्वयं एक-एक पॉलिथीन को सडक़ों से किया एकत्रित वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक उपायुक्त नेहा सिंह ने पिपली गीता द्वार से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर किया महा स्वच्छता अभियान का आगाज, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के हाथ में थमाए चालान।दुकानदारों के पॉलिथीन और सडक़ों पर […]

You May Like

advertisement