शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कोताही बरतने पर होगी सीधी कार्रवाई : नेहा सिंह

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कोताही बरतने पर होगी सीधी कार्रवाई : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

उपायुक्त नेहा सिंह ने सीवरेज व्यवस्था का जायजा लिया और नरकतारी में एसटीपी को भी चैक किया।

कुरुक्षेत्र, 11 जून : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चल रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना होगा। इस विशेष स्वच्छता अभियान के तहत अगर किसी अधिकारी, कर्मचारी ने कोताही बरती तो सीधी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त नेहा सिंह ने मंगलवार को गत देर सांय सीवरेज व्यवस्था का जायजा लिया और नरकतारी में एसटीपी को भी चैक किया और इस दौरान उपायुक्त नेहा सिंह ने पौधा रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि इन बारिशों के सीजन में सीवरेज व्यवस्था में दिक्कत ना आए और ड्रेनेज सिस्टम भी दुरूस्त रहे। इसके ऊपर भी जनस्वास्थ्य विभाग पूरा फोकस रखकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सीवरेज, नाले, नालियों की सफाई भी की जा रही है।
उपायुक्त ने कहा कि महा अभियान को स्वच्छता का जन आंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा और स्वच्छता की कमान को संभालना होगा। इस महा अभियान में नगर परिषद थानेसर, जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग का अहम रोल रहने वाला है। इसलिए इन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी 21 जून तक निरंतर स्वच्छता पर फोकस रखकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम करे।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर और मेला क्षेत्र में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का महाकुंभ लगने जा रहा है। इस महाकुंभ में 1 लाख लोग व योग साधक पहुंचेंगे। इसलिए इस महाकुंभ को जहन में रखते हुए थानेसर शहर की स्वच्छता पर विशेष फोकस रखकर कार्य करने की जरूरत है। इस शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जहां अधिकारियों, कर्मचारियों को दिन रात मेहनत करनी होगी, वहीं शहर के नागरिकों को भी अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी योग महाकुंभ की गाथा : सुभाष सुधा

Wed Jun 11 , 2025
विश्व इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी योग महाकुंभ की गाथा : सुभाष सुधा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा का नाम गिनिज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में किया जाएगा दर्ज।कुरुक्षेत्र के लोग बनेंगे इस रिकार्ड के साक्षी।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मुख्य अतिथि के […]

You May Like

advertisement