इनर व्हील ग्लोरी प्लस परिवार ने वृद्धाश्रम के नए भवन के लोकार्पण समारोह का किया आयोजन

इनर व्हील ग्लोरी प्लस परिवार ने वृद्धाश्रम के नए भवन के लोकार्पण समारोह का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इनरव्हील ग्लोरी प्लस परिवार द्वारा वृद्धाश्रम के नए भवन के लोकार्पण समारोह का आयोजन बड़े मंगल के पावन अवसर पर किया गया। इस अवसर पर श्री आर.के. गुप्ता, श्रीमती रमा, एवं डॉ. मधु गुप्ता, पार्थ ईशान के करकमलों द्वारा भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, प्रसाद वितरण, जूस और बिस्कुट के साथ गर्मी में भी वृद्धजनों को गमछा और गाउन वितरित कर मुस्कान बिखेरी गई। इस अवसर पर वृद्धजनों को परिवार की भावना का एहसास दिलाया गया और उनकी सेवा की गई।कार्यक्रम में डॉ. ममता पराशर, वैशाली सुरभि, सचिन पाठक, कमलेश वैश्य, रीना गुप्ता, अनीता वर्मा, सुनीता गुप्ता, अफजा, ललिता अग्रवाल, अंजू, ज्योति, मीना, ममता, डॉ. कविता, हृदेश, अनूप, मनीष की गरिमामय उपस्थिति रही।रचना और कांता सहित पूरी टीम की अथक मेहनत को सलाम, जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से इस आयोजन को सफल बनाया और वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय किसान यूनियन टिकैट के पदाधिकारीयों ने बिजली घर में दिया धरना

Thu Jun 12 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत करने के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारीयों ने बिजली कनेक्शन करने के एवज में रिश्वत मांगने और कई किसानों के बिजली बिल गलत आने और बिजली की अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन […]

You May Like

Breaking News

advertisement