अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विश्व मलेरिया दिवस हुआ आयोजन

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विश्व मलेरिया दिवस हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज क्षेत्र के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन ।जिलाधिकारी अविनाश सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह एवं मंड लीय सर्विलेंस अधिकारी डॉक्टर अखिलेश्वर सिंह तथा जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर प्रशांत रंजन एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर अजमेर सिंह के दिशानिर्देशन में तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता की उपस्थिति में मनाया गया।तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता द्वारा बताया गया कि मलेरिया एक मच्छर जनित बीमारी होती है ,जो की मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने के कारण होती हैं । और यदि समय से रोग की पहचान करके इलाज शुरू नहीं किया गया तो खतरनाक साबित हो सकती है। तथा मलेरिया रोग मई तथा जून के माह में जायदा फैलता है।इन दिनों में मच्छरों से बचाव का हर संभव प्रयास करना चाहिए। इससे बचाव के लिया हमें मुख्यतः अपने आस पास नालियों में साफ सफाई रखनी चाहिए तथा घर के अंदर फ्रिज के पीछे नीचे वाली प्लेट को साफ रखना चाहिए तथा कूलर के अंदर और गमलों आदि को साफ रखना चाहिए ताकि यह मच्छर न पनपे एवं रात को सोते समय पूरी वाह के कपड़े पहनने चाहिए और मच्छरदानी का प्रयोग रात को सोते समय करना चाहिए तथा यदि किसी को भी बुखार आता है तो तुरन्त अपने नजदीक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में आकर निशुल्क उचित परामर्श लेकर जांच कराए एवं दवाएं प्राप्त करे किसी भी झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में न पड़े इस अवसर पर सी बी गंज क्षेत्र के डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता रैली के माध्यम से बच्चों तथा अन्य सभी लोगों को जागरूक किया गया एवं ए एन एम तथा आशा से भी जानकारी दिलाई गई इस अवसर पर डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अजय द्विवेदी जी एवं श्रीमती ऋतु द्विवेदी एवं अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा एवं इसके साथ साथ चल रहे टी डी वैक्सीनेशन कैंपेन के अंतर्गत आज महेशपुर के कृष्णत्रे स्कूल में टी डी वैक्सीनेशन कराया गया इस कैंपेन में कक्षा 5 यानी दस साल के बच्चे तथा कक्षा 10 यानी 16 साल के बच्चों का को टी डी वैक्सीन से प्रतिरक्षित किया जाएगा ताकि इन बच्चों में टेटनस तथा गला घोंटू जैसी भयानक बीमारी न हो सके। जिसका उद्घाटन महेशपुर पार्षद इकबाल बिल्डर द्वारा कराया गया एवं उपहारस्वरूप पेड़ प्रदान किया ताकि पर्यावरण को हरा भरा बनाने में मदद मिल सके एवं कृष्णत्रे स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार का विशेष सहयोग रहा एवं अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज की तरफ से हिरदेश कुमार मनमोहन सिंह सरिता कुमारी एवं श्रवण कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। वहीं डाॅक्टर मधु गुप्ता प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि सप्ताह में प्रत्येक दिन मलेरिया की जांच की जाती। सभी से अपील है कि झोलाछाप से जांच न कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पूरे सप्ताह मलेरिया की जांच की जाती है। तथा छोला झाप डाॅक्टरों से इलाज कराने से बचें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन ने पहलगाम की घटना पर शोक संवेदना प्रकट की

Sat Apr 26 , 2025
ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन ने पहलगाम की घटना पर शोक संवेदना प्रकट की दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन द्वारा पहलगाम कश्मीर में पर्यटकों के साथ हुई आतंकवादी हमले के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए स्थानीय शहीद पंकज अरोड़ा स्मृति चौक दीनदयाल पुरम में एसोसिएशन […]

You May Like

advertisement