ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन ने पहलगाम की घटना पर शोक संवेदना प्रकट की

ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन ने पहलगाम की घटना पर शोक संवेदना प्रकट की

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन द्वारा पहलगाम कश्मीर में पर्यटकों के साथ हुई आतंकवादी हमले के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए स्थानीय शहीद पंकज अरोड़ा स्मृति चौक दीनदयाल पुरम में एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के विरुद्ध जन समर्थन की अपील के साथ आतंकवाद को समूल नष्ट करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि सभी देशवासी मिलकर अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए प्रत्येक दिन अपनी पूजा में आतंकवाद को समाप्त करने की प्रार्थना करें।मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने कहा कि आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं है उनका सिर्फ एक ही मजहब है निर्दोष और भोले भाले लोगों को मारकर समाज में आतंक व्याप्त करना है।वरिष्ठ रंगकर्मी व संस्था के समन्वयक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सब लोग जाति धर्म को भूलकर एकजुटता से आतंकवाद के ऊपर करारा प्रहार करें और सरकार के हर फैसले का सम्मान करें।महासचिव सुनील धवन ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि उक्त घटना ने देश को हिला कर रख दिया है किसी ने अपना सुहाग को खोया,किसी ने भाई,मानवता को शर्मसार करने वाली उक्त घटना ने मन मस्तिष्क को झकझोर कर रख दिया है।इस अवसर पर सभी ने मौन रखकर मृतकों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किये।संस्था के राजीव लोचन, नीलम वर्मा, हरजीत कौर,पूजा कालरा,पवन कालरा,सुबोध शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपा के कार्यकर्ताओं ने राम कृष्ण इंटर कॉलेज गोपालपुर में बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Sat Apr 26 , 2025
सपा के कार्यकर्ताओं ने राम कृष्ण इंटर कॉलेज गोपालपुर में एक बैठक का किया आयोजन मेंहनगर तहसील के गोपालपुर राम कृष्ण इंटर कॉलेज में सपा के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित किया जिसमें सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने सन्तोष यादव को 10 मार्च 2025 को जिलाध्यक्ष बनाये जाने […]

You May Like

advertisement