परशुराम शोभायात्रा की स्वर्णिम स्मारिका का किया विमोचन

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

वृंदावन : श्री परशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में 19 जून 2025 को नगर में निकलने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा की स्वर्णिम स्मारिका का विमोचन शुक्रवार को किया गया। विमोचन करते मथुरा-वृंदावन के विधायक हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सामाजिक एकता और अखंडता के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण योगदान देते है। भगवान परशुराम शोभायात्रा समाज को एकजुट करने का कार्य करेगी।
जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने कहा कि वृंदावन में निकलने वाली धार्मिक शोभायात्राओं के द्वारा आध्यात्मिक चेतना का भी कार्य किया जाता है।इस वर्ष भी परशुराम शोभायात्रा के माध्यम से आम जनमानस को आध्यात्म एवं धार्मिकता जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
मुख्य संयोजक आशीष गौतम चिंटू ने बताया कि परशुराम शोभायात्रा प्राचीन रंगनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई परशुराम मंदिर पर जाकर पूर्ण होगी।
परशुराम शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष धर्मेद्र गौतम ने बताया कि विभिन्न झांकियां, बैंड बाजे, शहनाई आदि शामिल रहेगें।साथ ही समाज में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले व्यक्तियों को इंजीनियर परशुराम गौतम की पुण्य स्मृति में विप्र गौरव सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।
इस अवसर पर अमित गौतम पिंटू, गोविंद नारायण, नीरज गौड़, राजेश पाठक, श्याम सरदार, छोटे गौतम, आशु सरदार, राधाकांत शर्मा, राजू शर्मा, पार्थ कृष्ण गौतम, चंद्र नारायण शर्मा, मुकेश कृष्ण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, उमेश दुबे गोलू, शिवेंद्र अवस्थी, दुष्यंत दीक्षित आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल के एन.सी.सी. अधिकारी श्रवण कुमार बने ‘मेजर

Fri Jun 13 , 2025
गुरुकुल के एन.सी.सी. अधिकारी श्रवण कुमार बने ‘मेजर’ वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ‘मेजर’ ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत का आभार व्यक्त किया। कुरुक्षेत्र, 13 जून : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में बतौर एन.सी.सी. अधिकारी वर्ष 2007 से अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं दे रहे श्रवण कुमार को एन.सी.सी. महानिदेशक, नई दिल्ली द्वारा ‘मेजर’ पद पदोन्नत […]

You May Like

advertisement