सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को जून महीने का राशन किया गया वितरण

समाज सेवक पंडित अनिल कालिया एवं पंडित नरेश शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।

पंजाब (फिरोजपुर)
14 जून {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश कक्कड़ एडवोकेट एवं ब्रिज भूषण धवन की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को जून महीने का राशन वितरण किया गया।
पंडित अनिल कालिया जजमेंट राइटर ग्रेड 1 सेशन कोर्ट फिरोजपुर और पंडित नरेश शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। इनकी कार्य शैली को देखते हुए हम इस वेलफेयर सोसाइटी की सराहना करते हैं। लेकिन हमारा मानना है कि राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। सरकार को भी वोट बैंक की राजनीति छोड़कर जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए। और यह सोसाइटी इन जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को पूरा कर रही हैं।

   भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से सरबत के भले के लिए कामना की गई और विशेष तौर पर अहमदाबाद हवाई जहाज के क्रैश होने पर जिन परिवारों के सदस्य हादसे का शिकार हुए हैं उनके परिवारों के लिए सहानुभूति प्रगट की गई। पंडित लेखराज मंदिर के पुजारी ने मुख्य अतिथियों को सम्मान के तौर पर सिरोपा भेंट किया।

सोसाइटी के चेयरमैन कैलाश शर्मा ने बताया कि ईश्वर की कृपा से आज सियाराम वेलफेयर सोसाइटी ने अपने 8 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। कोविड के दौरान भी यह संस्था ऐसे ही जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन वितरण करती रही है और यह कार्य आगे से भी जारी रहेगा। अगर कोई जरूरतमंद जनरल केटेगरी का व्यक्ति जिसको राशन की जरूरत है वह हमें संपर्क कर सकता है।

      इस मौके पर जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, ब्रज भूषण धवन, कृष्ण कुमार,कुलदीप शर्मा, अनिल कालिया, बलविंदर पाल शर्मा ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में घूम रहा प्रदेश में विकास चक्र : तुषार

Sat Jun 14 , 2025
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में घूम रहा प्रदेश में विकास चक्र : तुषार वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक अखिल भारतीय रोड क्षत्रिय प्रगति मंच नें किया सीएम के मीडिया कॉर्डिंनेटर तुषार सैनी का स्वागत।सीएम नायब सैनी छत्तीस बिरादरी के सच्चे हितेषी बाबूराम टाया। कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सैनी के नवनियुक्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement