मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में घूम रहा प्रदेश में विकास चक्र : तुषार

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में घूम रहा प्रदेश में विकास चक्र : तुषार

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

अखिल भारतीय रोड क्षत्रिय प्रगति मंच नें किया सीएम के मीडिया कॉर्डिंनेटर तुषार सैनी का स्वागत।
सीएम नायब सैनी छत्तीस बिरादरी के सच्चे हितेषी बाबूराम टाया।

कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सैनी के नवनियुक्त मीडिया कॉर्डिंनेटर तुषार सैनी नें रोड क्षत्रिय प्रगति मंच के कार्यालय का रीबन काटकर उद्घाटन किया।
पुराना बाईपास स्थित एक निजी पैलेस में शुरू हुए मंच के दफ्तर के उद्घाटन के बाद तुषार नें रोड क्षत्रिय प्रगति मंच की टीम और अध्यक्ष बाबूराम टाया का उन्हें सम्मान देने के लिये आभार जताया, साथ ही हरियाणा के सीएम नायब सैनी का भी अपनी नियुक्ति पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सीएम नायब सैनी और सरकार नें सोंपी है उसे वे बखूबी निभाएंगे।
रोड क्षत्रिय प्रगति मंच नें किया सीएम के ओएसडी को सम्मानित।
मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी के मीडिया कॉर्डिंनेटर तुषार सैनी कि नियुक्ति पर मीडिया संगठनो, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में भारी उत्साह है. अखिल भारतीय रोड क्षत्रिय प्रगति मंच नें तुषार सैनी को शॉल ओढ़ाकर, मिठाइयाँ खिलाकर, और स्मृति चिह्न भेंट कर बधाइयां दी और सीएम का आभार जताया।
रोड क्षत्रिय मंच के अध्यक्ष बाबूराम टाया नें कहा कि सीएम नायब सैनी छत्तीस बिरादरी के सच्चे हितेषी हैं, वे हर वर्ग के हित में बिना किसी भेदभाव के काम करते हैं। उन्होंने तुषार कि नियुक्ति का स्वागत किया और कहा कि सरकार, संगठन और सीएम नें एक योग्य व्यक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है जिसे तुषार पूरी निष्ठा से निभाएंगे. इस मौक़े पर , पृथ्वी सिंह, राम स्नेही महिंद्र खनोदा, कदम चौधरी, बलकार सिंह फौजी, प्रेम सिंह, पूर्ण सिंह, परीक्षित चौधरी, दीपक, गगन, मेहर सिंह नंबरदा, धर्मपाल, रामपाल, कर्मपाल समेत अनेक लोगों तुषार सैनी का फूल मलाओ से स्वागत किया।
सीएम के मीडिया कॉर्डिंनेटर तुषार सैनी नें कहा कि सीएम नायब सैनी के नेतृत्व, नियत और नीति में कोई अंतर नहीं, वे जो कहते हैं करते हैं, चौबीस घंटे जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास कि सोच लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में लगे है। तुषार नें सामाजिक संस्थाओ और गणमान्य लोगों से योग दिवस और स्वछता पखवाड़े से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर कुरुक्षेत्र कि धरती से सीएम नायब सैनी और बाबा रामदेव नया इतिहास रचेंगे।
तुषार सैनी को सम्मानित करते रोड क्षत्रिय प्रगति मंच के प्रधान बाबूराम टाया एंव पदाधिकारी।
रोड क्षत्रिय प्रगति मंच के कार्यालय का उद्घाटन करते तुषार सैनी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार को उत्सव मनाने की बजाए बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर देना चाहिए ध्यान : अशोक अरोड़ा

Sat Jun 14 , 2025
सरकार को उत्सव मनाने की बजाए बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर देना चाहिए ध्यान : अशोक अरोड़ा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक बोले, प्रदेश मे गुंडों के हौंसले बुलंद, प्रतिदिन हो रही हैं हत्या व लूट की घटनाएं। कुरुक्षेत्र, 14 जून : थानेसर विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा […]

You May Like

Breaking News

advertisement