1984 सिख नरसंहार: सज्जन कुमार को उम्रकैद नहीं, फाँसी होनी : खैहरा

1984 सिख नरसंहार: सज्जन कुमार को उम्रकैद नहीं, फाँसी होनी : खैहरा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र , 25 फ़रवरी : 1984 के सिख नरसंहार के मुख्य गुनहगारों में से एक, सज्जन कुमार को अदालत द्वारा उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई है। लेकिन क्या यह सज़ा उस क्रूरता और बर्बरता के लिए पर्याप्त है, जो सैकड़ों निर्दोष सिखों के साथ की गई थी ? सिख नेता जसविंदर सिंह खैहरा ने इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि सज्जन कुमार को फाँसी की सज़ा होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि हज़ारों निर्दोष सिखों को बेरहमी से मार दिया गया, घरों को जला दिया गया, महिलाओं और बच्चों पर अमानवीय अत्याचार किए गए। यह नरसंहार किसी भी दृष्टिकोण से मानवता के खिलाफ किया गया अपराध था। फिर क्यों आज इस नरसंहार के गुनहगार को केवल उम्रक़ैद देकर छोड़ दिया गया? हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सज्जन कुमार अकेला नहीं था। ऐसे कई नेता और अपराधी हैं जो इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार हैं और आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। यह भारतीय न्याय व्यवस्था की विडंबना है कि 40 साल बाद भी हमें इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठानी पड़ रही है। हम सरकार और न्यायपालिका से यह माँग करते हैं कि सज्जन कुमार को फाँसी की सज़ा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी सत्ता के बल पर निर्दोष लोगों का नरसंहार न कर सके। यह केवल सिख समुदाय का मामला नहीं है, बल्कि पूरे देश की न्याय व्यवस्था और मानवता से जुड़ा सवाल है। हम न्याय की इस लड़ाई को जारी रखेंगे और तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक सभी गुनहगारों को उनके अपराध की पूरी सज़ा नहीं मिलती।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृष्ण का विराट स्वरूप और कुंभ का महासंगम : डॉ. राज नेहरू संस्थापक कुलपति तथा मुख्यमंत्री के विशिष्ट कर्त्तव्य अधिकारी

Wed Feb 26 , 2025
कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी ( वैद्य पीड़ित प्रमोद कौशिक ) : जब अर्जुन कुरुक्षेत्र के युद्धक्षेत्र में खड़े थे, वे संदेह और मोह से घिर गए थे। श्री कृष्ण ने उन्हें धर्म, कर्तव्य और आत्मा के शाश्वत स्वरूप के बारे में उपदेश दिया, लेकिन मात्र शब्द उनके भ्रम को नहीं तोड़ […]

You May Like

advertisement