वरिष्ठ समाजसेवी ए. पी.गुप्ता को मिला अनिल चौधरी स्मृति सम्मान

वरिष्ठ समाजसेवी ए. पी.गुप्ता को मिला अनिल चौधरी स्मृति सम्मान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : साहित्यकार कवि और प्रखर वक्ता अनिल चौधरी की स्मृति में द्वितीय सम्मान और संस्मरण समारोह का आयोजन मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शनिवार को रामपुर गार्डन के एक सभागार में हुआ। जिसमें वरिष्ठ समाज सेवी ए. पी.गुप्ता को उनके समाज में किये गए उल्लेखनीय योगदान के लिए द्वितीय अनिल चौधरी स्मृति समाज सेवा सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप हार,शाल,प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह क्लब के संरक्षक इं. के.बी.अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा महासचिव प्रदीप माधवार ने प्रदान किया। अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि चौधरी साहब ने बाल साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। वह एक अच्छे समाज सेवी भी थे। सरला चौधरी, मधु वर्मा, इन्द्र देव त्रिवेदी,ए.पी.गुप्ता,ए. एल.गुप्ता ने प्रसंग साझा किए। मधु वर्मा ने माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण बिहारी अग्रवाल ने की। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और सभी का आभार सरला चौधरी ने व्यक्त किया। शशि बाला वर्मा,इं. डी.डी.शर्मा,मुकेश सक्सेना, शोभा,इरा,वेदप्रकाश सक्सेना, किरन सक्सेना ,शचीन्द्र सक्सेना,डॉ. असित रंजन,अनिला रंजन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीनदयाल पुरम स्थित शहीद चौक पर हवाई जहाज हादसे में दिवंगतों को श्रद्धांजलि की गई अर्पित

Sun Jun 15 , 2025
दीनदयाल पुरम स्थित शहीद चौक पर हवाई जहाज हादसे में दिवंगतों को श्रद्धांजलि की गई अर्पित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा दीनदयाल पुरम स्थित शहीद चौक पर अहमदाबाद में हवाई जहाज की आकस्मिक विकट दुर्घटना में दिवंगत हुए भारतीय, ब्रिटिश, पुर्तगाली और कनाडाई […]

You May Like

advertisement