तेज़ रफ़्तार कार ने 10 छात्रों को मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर, कॉलेज से निकल रहे थे

तेज़ रफ़्तार कार ने 10 छात्रों को मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर, कॉलेज से निकल रहे थे,
सागर मलिक

तेज रफ्तार कार ने 10 छात्रों को मारी टक्कर दी। तीन की हालत गंभीर बताई जा जा रही है,

सेलाकुई में देहरादून- पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की आ रही एक तेज रफ्तार कार ने 10 छात्रों को टक्कर मार दी। वहीं, तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तीन छात्र छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एक कार देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की ओर आ रही थी। इस दौरान निगम रोड स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की छुट्टी हुई थी,

कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार अनियंत्रित हो गई और नौ छात्र- छात्राएं कार की चपेट में आ गए। वहीं, कार ने तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल छात्र-छात्राओं को अस्पताल भिजवाया। आठ घायलों का उपचार धूलकोट स्थित अस्पताल और एक का उपचार झाझरा स्थित अस्पताल में चल रहा है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहलगाम आतंकी हमला: उत्तराखंड में पुलिस अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों और बॉडर्र क्षेत्रों में चेकिंग के आदेश

Thu Apr 24 , 2025
पहलगाम आतंकी हमला: उत्तराखंड में पुलिस अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों और बॉडर्र क्षेत्रों में चेकिंग के आदेश,सागर मलिक पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस अलर्ट हो गई। डीजीपी ने सभी पुलिस कप्तानों से रिपोर्ट ली। सार्वजनिक स्थानों और बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग के निर्देश दिए गए। कश्मीर के […]

You May Like

advertisement