भाजपा नेता और नमामि गंगे के जिला सह संयोजक अरबिंद गुप्ता की मंगलवार की देर शाम को लगभग दर्जन भर लोगो द्वारा पिटाई को लेकर आक्रोषित

बिलरियागंज। बीते मंगलवार को बिलरियागंज कस्बा निवासी भाजपा नेता और नमामि गंगे के जिला सह संयोजक अरबिंद गुप्ता की मंगलवार की देर शाम को लगभग दर्जन भर लोगो द्वारा पिटाई को लेकर आक्रोषित बिलरियागंज बाजार के व्यापारियो द्वारा बृहस्पतिवार को पूरी बाजार दो घण्टे के लिये बन्द रही । जानकारी के अनुसार बाजार के कस्बा निवासी अरबिंद गुप्ता की नये चौक के पास महाराजगंज रोड पर मंगलवार की देर शाम एक दूकान पर लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगो द्वारा पिटाई का मामला सामने आया और पुलिस ने अरबिंद गुप्ता की तहरीर पर सात नामजद और छह अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि उसी दिन रौनापार थाना क्षेत्र के चाँदपट्टी निवासी अंकुल कुमार पुत्र राम अवध राम ने तहरीर दिया किया अरबिंद गुप्ता पुत्र स्व राम सूरत गुप्ता ने अपने चार पाँच सहयोगियों के साथ बाजार में कम्पोजिट दारु की दूकान के पास दाना लेने को लेकर हमे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके गाली देकर मारपीट करने लगे। वही तहरीर के आधार पर पुलिस ने अरबिंद गुप्ता सहित पाँच अज्ञात लोगो के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही अरबिंद गुप्ता के पक्ष में बिलरियागंज के व्यापारियो ने बन्दी के दौरान पुरे बाजार में घूमते हुये अरबिंद गुप्ता को न्याय दिलाने की माँग कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला महामन्त्री रामपाल सिंह, राम सागर सिंह, पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमित गुप्त, पूर्व चेयरमैन बिरेन्द्र विश्वकर्मा , अम्बिका प्रजापति, हरिश्चंद्र वर्मा , प्रेम गुप्ता चन्द्रभान यादव, प्रदीप गुप्ता,संजय गुप्ता, दिनेश कुमार जायसवाल, राम सिंह, बिरेन्द्र वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने की सोत नदी के पुनरुद्धार व जीर्णाेद्धार के कार्यों की समीक्षा

Fri Jun 20 , 2025
डीएम ने की सोत नदी के पुनरुद्धार व जीर्णाेद्धार के कार्यों की समीक्षाबदायूँ: 19 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को सोत नदी के जीर्णाेद्धार व पुनरुद्धार के कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा गत दिनों की गई […]

You May Like

Breaking News

advertisement