दु:खभंजन मंदिर में सावन के सोमवार पर हुआ हवन-यज्ञ, शिव आराधना में उमड़े श्रद्धालु

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 अगस्त : प्रसिद्ध दु:खभंजन मंदिर में सावन के सोमवार के पावन अवसर पर हवन-यज्ञ एवं विशेष पूजा- अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालकर भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और वातावरण शिव भक्ति से भक्तिमय रहा।
श्रद्धालुओं ने विधि- विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर शिवलिंग को रुद्राक्ष की माला एवं फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि सावन में सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा करने से मन को शांति मिलती है और भक्तों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने तथा भगवान भोलेनाथ की आराधना करने का महत्व भी बताया।
हवन-यज्ञ में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूर्ण आहुति डालकर विश्व कल्याण, सुख-शांति और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मैनेजर एचके पाल, ज्ञान चंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, सुभाष सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, आनंद वालिया, राजकुमार शर्मा, राजपाल कोहली, हर्षित मिगलानी, बलजीत सैनी, श्याम बारना, दर्शन पुरी, मनोहर लाल खुंगर, दर्शन पाहवा सहित अन्य श्रद्धालु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
दु:खभंजन मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटियों और बहनों के लिए विशेष भावनाओं से जुड़ा पर्व है तीज का त्योहार : सुमन सैनी

Tue Aug 11 , 2026
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने हरियाली तीज महोत्सव में लिया हिस्सा, हमारी लोक- संस्कृति, परंपराओं, प्रकृति और नारी शक्ति का उत्सव है हरियाली तीज, उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने झूला झूला और हरियाली तीज की दी हार्दिक शुभकामनाएं। लाडवा, प्रमोद कौशिक 10 अगस्त : हरियाणा राज्य […]

You May Like

advertisement