आशारोड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 4 युवकों की मौत

ब्रेकिंग: आशारोड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 4 युवकों की मौत,
सागर मलिक
आज दिनांक 22/06/2025 समय प्रातः लगभग 03:10 बजे वाहन संख्या HR 42 E 2701 मारुति रिट्ज कार सफेद रंग, जो सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी, उक्त कार के आगे वाहन संख्या HR63F 5353 ट्रोला चल रहा था जिसमें सीमेंट भरा था,आशारोड़ी के पास कार सवार खुद पीछे से उसके आगे चल रहे सीमेंट के ट्राले से टकरा गए
जिसमे कार सवार पांच व्यक्ति (1) अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा (2) पारस पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा (3) विनय पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा (4) नवीन पुत्र नरेश निवासी खेड़ी तहसील रोहतक हरियाणा (5) अंकित पुत्र राजेश निवासी मेरिडा, तहसील जुलाना, जिला जींद, हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस द्वारा 108 के माध्यम से उपचार हेतु कोरोनेशन/दून अस्पताल भिजवाया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा उनमें से 04 व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया, 01 घायल व्यक्ति का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा मृतक तथा घायल के परिजनों को सूचित किया गया है जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वाहन संख्या‌ HR63F 5353 ट्रोला को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार निवासी शेखपुरा कदीम थाना देहात कोतवाली सहारनपुर जिला सहारनपुर से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। घटना में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

*नाम पता मृतक :-

1- अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा
2- पारस पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा
3- अंकित पुत्र राजेश निवासी मेरिडा तहसील जुलाना, जिला जींद, हरियाणा
4- नवीन पुत्र नरेश निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक, हरियाणा

*नाम पता घायल व्यक्ति‌

विनय पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन जिला सोनीपत हरियाणा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वच्छता अभियान चलाया

Mon Jun 23 , 2025
देहरादून: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वच्छता अभियान चलाया,सागर मलिकनैनीताल के निर्देश पर ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने चलाया स्वच्छता अभियानज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा रविवार 22/06/2025 सुबह सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा डुंगराकोटी के निर्देशन में कोर्ट परिसर से होते हुए प्रिंस चौक तहसील घंटाघर कोतवाली […]

You May Like

Breaking News

advertisement