देहरादून: भाजपा ने थमाया पूर्व विधायक राठौर का नोटिस

देहरादून: भाजपा ने थमाया पूर्व विधायक राठौर का नोटिस,
सागर मलिक

*कोई व्यक्ति पार्टी से बड़ा नही, अभद्र, अश्लील और अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं: भट्ट,

देहरादून। भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को लेकर सोशल मीडिया सहित तमाम माध्यमों मे उन्हे लेकर आ रही खबरों को पार्टी ने अमर्यादित मानते हुए उन्हे नोटिस दिया है। जिसमें इसे पार्टी की छवि धूमिल करने वाला मानते हुए अनुशासनहीनता के दायरे में लिया गया है। इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से राठौर ने मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है। जिस पर पार्टी द्वारा विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कुछ समय से पूर्व विधायक राठौर से संबंधित विभिन्न ख़बरें और वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही हैं। पार्टी ने इसे अमर्यादित आचरण मानकर उनके इस कृत्य को पार्टी की छवि धूमिल करने वाला माना है। उनकी इन सार्वजनिक गतिविधियाँ को अनुशासनहीनता के दायरे में मानते हुए, उन्हें नोटिस दिया गया है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने भी स्पष्ट किया है कि पार्टी का कोई भी व्यक्ति बड़ा हो या छोटा, लेकिन किसी का भी अभद्र, अश्लील, असामाजिक और अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। ये सब सामाजिक दृष्टि से भी उचित नही है और पार्टी की छवि को भी धूमिल करता है। भाजपा सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीयता के मानकों पर किसी कीमत कर समझौता नहीं करती है।

चौहान ने बताया कि राठौर द्वारा प्रदेशाध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात कर अपना पक्ष प्रस्तुत कर, जवाब सौंपा गया। जिस पर पार्टी की अनुशासन समिति में विस्तृत विचार किया जाएगा और शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: उत्तराखंड स्वभिमान मोर्चा ने देहरादून महानगर कार्यकारिणी का विस्तार

Tue Jun 24 , 2025
देहरादून: उत्तराखंड स्वभिमान मोर्चा ने देहरादून महानगर कार्यकारिणी का विस्तार,सागर मलिक मोर्चा अब तक 10 विधानसभा सीट पर कर चुका है संघटन विस्तार देहरादून। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने आज देहरादून के प्रेस क्लब में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अपने संगठनात्मक विस्तार की घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा […]

You May Like

Breaking News

advertisement