भव्य रथयात्रा का बिलरियागंज में हुआ स्वागत, राम-लक्ष्मण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

भव्य रथयात्रा का बिलरियागंज में हुआ स्वागत, राम-लक्ष्मण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

बिलरियागंज/आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के नया चौक पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक दायित्व के तत्वावधान में पवन सिंह के नेतृत्व में “रघुभूमि से तपोभूमि तक” भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर पवन सिंह, अभिषेक सिंह, संदीप चौरसिया, संतोष चौरसिया, श्रवण मोदनवाल, सूर्यभान सोनकर, अम्बिका प्रजापति, सुरेन्द्र, धीरज सिंह, अभिमन्यु सिंह, सत्यम, योगी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि यह रथयात्रा अयोध्या से प्रारंभ होकर टांडा, कमहरिया, राजेसुल्तानपुर, महराजगंज, बिलरियागंज, नदवसराय, कोइरियापार और कोपागंज के रास्ते बक्सर (बिहार) तक जाएगी। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा रथयात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है।

रथयात्रा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज में बिना हेलमेट फर्राटा भरते दिखे खाकीधारी, उठे सवाल

Wed Jul 1 , 2026
बिलरियागंज आजमगढ़ सड़क पर यदि आम नागरिक बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हुए दिखाई दे जाए, तो पुलिस तत्काल चालान काट देती है। लेकिन जब कानून का पालन कराने वाले खुद ही नियमों को ताक पर रख दें, तो कार्रवाई कौन करेगा? ऐसा ही एक मामला बिलरियागंज थाना क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement