उत्तराखंड: भाजपा को झटका, भाजपा छोड़ इस नेता ने समर्थकों के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता

उत्तराखंड: भाजपा को झटका, भाजपा छोड़ इस नेता ने समर्थकों के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता,
सागर मलिक

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पंचायत चुनाव की तैयारी के बीच कुमाऊं मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तगड़ा झटका लगा है, जहां पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड के ग्राम तलचौना से भाजपा के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा विधानसभा उपाध्यक्ष रह चुके रघुनाथ सिंह चौहान के जनसंपर्क अधिकारी सुरेश भट्ट ने चार दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा को अलविदा कह दिया। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होते हुए कहा कि “भाजपा में आज भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास कार्यों के नाम पर बजट का दुरुपयोग हो रहा है और जनप्रतिनिधि स्वयं इसमें लिप्त हैं।”

भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में बसंती देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पीतांबर दत्त भट्ट पूर्व सैनिक पूरन चंद्र भट्ट, पूर्व शिक्षक शिशु मंदिर जगदीश चंद्र भट्ट, गंगा सिंह, आनंद सिंह,चंदन पांडे, लीलाधर पांडे, पूरन चंद, भट्ट देवी दत्त पांडे,राम सिंह नेगी, उमेश चंद्र पांडे ग्राम प्रधान खटिया नौली पूरानचंद जोशी, मोहन चंद्र पांडे चंद्रमणि पांडे, लीलाधर भट्ट, चिंतामणि भट्ट राधिका नेगी हरिचंद पांडे, शेखर पांडे, नवीन चंद्र रूप सिंह खाती, शेर सिंह खानी आदि लोग ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्य ग्रहण की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली मे कड़ी सुरक्षा के बीच गिराया जा रहा धार्मिक स्थल का अवैध हिस्सा पैरामिलिट्री फोर्स

Thu Jun 26 , 2025
दिल्ली रिपोर्टर नरेश की रिपोर्ट दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके मे कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को एक धार्मिक स्थल का अवैध हिस्सा गिराया जा रहा है इस बारे मे जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर मंगोलपुरी इलाके मे एक मस्जिद के अवैध हिस्से […]

You May Like

advertisement