उत्तराखंड: कांग्रेस का सरकार पर तंज, जेल में बंद भाजपा नेत्री को योग दिवस पर सम्मानित करने पर कांग्रेस का विरोध,

सागर मलिक

जेल से फोन पर बात कर रही है अनामिका शर्मा, मिला है सत्ता संरक्षण -कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड में महिला अपराधों पर कांग्रेस ने एक बार फिर धामी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बाढ़ आ गई है और सरकार आरोपियों को संरक्षण दे रही है।

रौतेला ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा के प्रकरण को शर्मनाक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को अपने प्रेमी और उसकी सहयोगी के साथ दुष्कर्म के लिए मजबूर किया।

जांच में यह खुलासा हुआ कि घटनाएं हरिद्वार, आगरा और वृंदावन में हुईं। जेल जाने के बावजूद अनामिका को योग दिवस पर सम्मानित किया गया, जिससे साफ है कि उन्हें सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में उनकी जेल से कथित बातचीत वीआईपी सुविधाओं की पुष्टि करती है, जिसकी जांच की मांग महिला कांग्रेस ने की है।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर के मामले में भी महिला कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। रौतेला ने कहा कि राठौर पर यूसीसी कानून की खुलेआम अवमानना और महिला के सामाजिक सम्मान से खिलवाड़ के आरोप हैं, लेकिन भाजपा ने महज “नोटिस” थमा कर पल्ला झाड़ लिया।

उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड महिलाओं के लिए असुरक्षित हो गया है। 2022 में 4,337 महिला अपराध दर्ज हुए, जिनमें 867 बलात्कार और 637 नाबालिगों से दुष्कर्म शामिल हैं। बावजूद इसके सरकार, महिला आयोग और प्रशासन खामोश हैं।

ज्योति रौतेला ने ऐलान किया कि महिला कांग्रेस अब सड़कों से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाएगी।
वार्ता में नजमा खान, आशा डोबरियाल शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पूनम सिंह, अनुराधा तिवारी और सुशीला शर्मा भी मौजूद रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पंचायत चुनाव से पहले ED सक्रिय, आज हरक सिंह रावत पेश हुए ED दफ्तर में,

Sat Jun 28 , 2025
उत्तराखंड: पंचायत चुनाव से पहले ED सक्रिय, आज हरक सिंह रावत पेश हुए ED दफ्तर में,सागर मलिक पंचायत चुनावों से पहले फिर ED सक्रियआज हरक सिंह रावत पेश हुए ED दफ़्तर मे सूत्रों के मुताबिक, हरक सिंह रावत को पहले भी ईडी ने समन जारी किया था, लेकिन उन्होंने निजी […]

You May Like

Breaking News

advertisement