आदेश अस्पताल को अंग पुन:प्राप्ति की मिली मान्यता

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
कुरुक्षेत्र : स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आदेश मैडिकल कालेज एवं अस्पताल मोहड़ी को हरियाणा सरकार द्वारा अंग पुन:प्राप्ति हेतु अधिकृत अस्पताल घोषित किया गया है। यह जानकारी देते हुए आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गल ने कहा कि यह मान्यता मिलने के साथ ही आदेश अस्पताल राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (सॉट्टो) तथा राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नॉट्टो) की सूची में शामिल हो गया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि इसे पीजीआई रोहतक के बाद हरियाणा का दूसरा ऐसा मैडिकल कॉलेज बन गया है जो अंग पुन:प्राप्ति में भागीदारी करेगा। इससे क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार रोगियों को जीवन रक्षक सहायता सुलभ हो सकेगी। आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा कि यह सिर्फ एक मान्यता नहीं, बल्कि एक बड़ा उत्तरदायित्व है। अब आदेश अस्पताल उन परिवारों के लिए आशा की किरण बनेगा जिन्हें प्रत्यारोपण की आवश्यकता है। हम पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ इस सेवा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से न सिर्फ आदेश अस्पताल को नई पहचान मिली है, बल्कि इसका सीधा लाभ हरियाणा की जनता को मिलेगा।
जानकारी देते आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल।