बरेली,हक़ और सच्चाई की हिफ़ाज़त के लिए इमाम हुसैन ने शाहदत कुबूल की

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सुभाषनगर पुरवा बब्बन खां बस्ती में 158 साल पुराना चुम्मन बी का इमामबाड़ा सजाया गया,अक़ीदतमंदो ने अलम की ज़ियारत की,चुम्मन बी के इमामबाड़े में ज़िक्र-ए-हुसैन की महफ़िल का आगाज़ किया गया,कर्बला का मंज़र बया कर 72 शहीदाने कर्बला को खिराजे अक़ीदत पेश की गई,इमामबाडे के मुतावली आसिफ खान ने बताया कि पुश्तेनी इमामबाड़ा चुम्मन बी सौहार्द की मिसाल है,सभी मज़हबों के लोग हाज़री अकीदत ओ एतराम के साथ देते है मन्नते मुरादे माँगते है,दुआएँ हज़रत इमाम हुसैन के वसीले से अल्लाह कुबूल करता है,मन्नते पूरी होने पर अकीदतमंद अलम पेश कर नज़र दिलाते है।इमामबाड़े की सदस्य फरजाना रऊफ खान ने बताया कि हर साल परम्परा और रीति रिवाज के मुताबिक 5 मोहर्रम को इमामबाड़ा चुम्मन बी सजाया जाता है।हर रोज़ ज़िक्र ए हुसैन की महफ़िल सजाई जाती हैं महफ़िल में बड़ी तादाद में अकीदतमंद शामिल रहते है।इस मौके पर हज़रिने महफ़िल को शर्बत बाँटा गया।इस मौके पर सलमा खान,फरज़ाना रहुफ खान,मेहनाज़बी,अदीबा,महकशा,निशी, समरीन फरहा,नबीला खानम,रुबीना,फ़ैज़रिन,साहिल,हाजी शाहबाज़ खान,वामिक खान,आमिर खान,साहिल खान,इसराफिल खान राशमी,सैफ उल्लाह खान,नसीम उल्लाह खान एडवोकेट, हाजी नौशाद अली खान,सलीम अहमद खान,नसीम अहमद खान,आतिफ खान,फ़राज़ खान,सय्यद अर्सलान अली आदि ने हुसैनी महफ़िल में शिरक़त की।इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ, शुभलेश यादव,तनवीर उल इस्लाम,ई.मोहम्मद अकरम,हाजी शोएब खान,क़दीर अहमद,दानिश खान सहित बरेली हज सेवा समिति के पम्मी ख़ाँ वारसी,हाजी यासीन कुरैशी आदि ने इमामबाडा चुम्मन बी में हाज़री देकर मुल्क व आवाम की सलामती खुशहाली की दुआ मांगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगत जी इंटरनेशनल स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हुआ कार्यक्रम

Wed Jul 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बहजोई के भगत जी इंटरनेशनल स्कूल में, वन महोत्सव सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष वन विभाग के सौजन्य से यह आयोजन “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अन्तर्गत सुचारू रूप से चल रहा है।कार्यक्रम के उद्घाटन पर सम्भल के जिलाधिकारी […]

You May Like

advertisement