टीबी मुक्त समाज बनाने के लिए बने निक्षय मित्र : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा बने निक्षय मित्र।

कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बनकर एक नेक कदम उठाया। गुरुवार को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल, कुरुक्षेत्र के डिप्टी सिविल सर्जन (टीबी) डॉ. संदीप अग्रवाल तथा विजय पंजेटा ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बनने के लिए आग्रह किया था।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि टीबी मुक्त समाज बनाने के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को निक्षय मित्र बनना चाहिए। निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी सक्षम व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, व्यापारी या संस्था टीबी मरीजों की मदद कर सकती है। समाज के सभी वर्ग के लोग आगे आ आकर निक्षय मित्र योजना के जरिए टीबी मरीजों को गोद लेकर उनको ठीक करने में हर संभव सहयोग कर रहे हैं जिससे टीबी मरीजों को जल्द ठीक होने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र योजना समाज की भागीदारी का बेहतरीन उदाहरण है। टीबी के इलाज में दवा के साथ पोषण जरूरी है। समाज से मिलने वाला सहयोग मरीजों के मानसिक और शारीरिक विकास में मदद करेगा
डिप्टी सिविल सर्जन (टीबी) डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि निक्षय मित्र योजना एक तरह से टीबी रोग से पीड़ित लोगों को गोद लेने की योजना है। उन्होंने कुलपति प्रो. सोमनाथ का निक्षय मित्र बनने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि टीबी रोग को खत्म करने के लिए उनका समर्थन सामाजिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम टीबी मुक्त भारत के लिए इस राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल होने में कुलपति के प्रेरक नेतृत्व की सराहना करते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसून सत्र: सत्र तय, मंत्री नहीं! प्रदेश सरकार के सामने नियुक्ति की बड़ी चुनौती,

Fri Jul 4 , 2025
मानसून सत्र: सत्र तय, मंत्री नहीं! प्रदेश सरकार के सामने नियुक्ति की बड़ी चुनौती,सागर मलिक उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच अब सरकार के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। आगामी वर्षा कालीन विधानसभा सत्र को देखते हुए सरकार को जल्द […]

You May Like

advertisement