डॉक्टर की लापरवाही से महिला की हुई मौत, न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिट हुआ सील

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, ठिरिया खेतल गांव की महीला की (प्रसव) डिलीवरी के दौरान मौत के मामले में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। खिरका सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा ने लापरवाही की रिपोर्ट पुलिस को भेज दी है। साथ ही कस्बे के शाही रोड स्थित न्यू लाइफ लाइन अस्पताल को स्थायी रूप से सील कर दोषी पाए जाने की रिपोर्ट चस्पा कर दी गई है। ठिरिया खेतल निवासी रामप्रकाश की पत्नी राजकुमारी (30) की 8 जून को शाही रोड स्थित न्यू लाइफ लाइन अस्पताल में (प्रसव) डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट न आने के कारण केस दर्ज नहीं हुआ था।
बुधवार को सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा ने डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने की रिपोर्ट पुलिस व पीड़ित को भेजी। रिपोर्ट के मुताबिक प्रसव सर्जन डॉ. रफीक ने किया, जबकि रजिस्ट्रेशन में सर्जन प्रदीप कुमार दर्ज है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल 2026 को ही समाप्त हो चुका था। इसके अलावा रेफर किए गए बरेली के अतुल चारु अस्पताल और न्यू लाइफ लाइन अस्पताल के बयानों में भी भिन्नता है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकास भवन सभागार में किसान दिवस हुआ संपन्न

Thu Jun 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन की शुरूआत में किसान भाईयों को परम्परागत खेती के साथ-साथ फलों, सब्जी, मत्सय पालन एवं मुर्गी पालन करने के लिए सुझाव दिया, जिससे […]

You May Like

Breaking News

advertisement