विकास भवन सभागार में किसान दिवस हुआ संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन की शुरूआत में किसान भाईयों को परम्परागत खेती के साथ-साथ फलों, सब्जी, मत्सय पालन एवं मुर्गी पालन करने के लिए सुझाव दिया, जिससे किसानों की आय में बढोत्तरी हो सके ।
बैठक में सहायक निदेशक मत्सय, एवं जिला उद्यान अधिकारी, बरेली को न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियां कराने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त उप कृषि निदेशक, बरेली द्वारा किसान भाईयों को प्राकृतिक खेती के सथ सहफसली खेती, मल्टी लेयर फार्मिंग एवं कृषि विभाग के पोर्टल पर दलहन, तिलहन, धान आदि बीजों की बुकिंग एव अनुदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया एवं कृषकों को प्रतिवर्ष प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना में निरन्तर लाभ प्राप्त करने हेतु 30 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से ई0के0वाई0सी0 पूर्ण कराने के लिये अपील की गयी।
बैठक में उप कृषि निदेशक, बरेली द्वारा विगत माह के किसान दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में बिन्दुवार अवगत कराया गया।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा कृषक बन्धओं की शिकायतों को सुना गया, जिसमें कृषक शिकायत कर्ता श्री एम0पी0 सिंह ग्राम खनगवां श्याम, विकासखण्ड मझगंवा तहसील आंवला, बरेली ने बताया कि तहसील-बहेड़ी केसर शुगर मिल पर किसानों का पिछले वर्ष 2024-25 का बकाया गन्ना भुगतान की शिकायत की गयी, कृषक धनीराम निवासी बहेड़ी में जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। ओमप्रकाश, निवासी ग्राम हमीरपुर विकासखण्ड भोजीपुरा द्वारा प्राकृतिक खेती की तकनीकी जानकारी विस्तृत रूप से किसानों के मध्य साझा की। कृषक सुरेश पुत्र नारायण द्वारा अवगत कराया गया कि, उनके मोहल्ले में पोल की समस्या होने के कारण विद्युत आपूर्ति में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, बहेड़ी, बरेली को निर्देशित किया गया कि शिकायत निस्तारण कर सूचना प्रेषित करें। डॉ0 लक्ष्य यादव विशय वस्तु विषेशज्ञ, कृषि विज्ञान केन्द्र, आई.वी.आर.आई., बरेली द्वारा खेती से सम्बन्धित कीट रोग, रसायनिक खादों के संतुलित प्रयोग एवं मिट्टी की जांच कराने के बारे में तकनीकी जानकरी दी गयी ।
बैठक में उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों द्वारा लाई गई शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए, साथ ही निर्देशित किया गया कि अगले किसान दिवस में सर्वप्रथम पुरानी शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा उपरान्त ही आगे की कार्यवाही की जाये।जिलाधिकारी के सम्बोधन उपरान्त धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की गयी।
आयोजित किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी के साथ प्रगतिशील कृषकों, कृषि विभाग, मत्सय विभाग, विद्युत विभाग, पंचायत राज विभाग, उद्यान विभाग, नलकूप विभाग, गन्ना विभाग तथा अन्य समबद्व विभाग केे अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिद्धि विनायक कॉलेज के ऑडिटोरियम में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का किया गया आयोजन

Thu Jun 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली के द्वारा सिद्धि विनायक कॉलेज के ऑडिटोरियम में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार जी रहे। कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहा।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा […]

You May Like

Breaking News

advertisement