लोक नायक की 123 वीं जयंती पर हुई गोष्ठी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब की ओर से समग्र क्रान्ति के महानायक जय प्रकाश नारायण की 123 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम गंगापुरम कालोनी के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि जय प्रकाश नारायण ने समग्र क्रांति की ज्वाला को हर घर में पहुंचाया।उस समय बच्चे-बच्चे के मुंह पर जयप्रकाश का नाम था। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि 1929 के बाद अमेरिका से वापस आने पर जयप्रकाश नारायण का संपर्क जवाहर लाल नेहरू से हुआ। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा बने। प्रकाश चंद्र और निर्भय सक्सेना ने जय प्रकाश नारायण के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार से शुरू हुई सम्पूर्ण क्रान्ति का असर पूरे देश मे रहा। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदे की वंदना से अरुणा सिन्हा ने किया।सुनील शर्मा को उनके अविस्मरणीय योगदान के लिये जय प्रकाश नारायण स्मृति सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त हुए कुछ प्रसंग साझा किये। गोष्ठी में सत्येन्द्र कुमार, प्रकाश चंद्र सक्सेना,अनिल सक्सेना,सुधीर मोहन,जितेंद्र सक्सेना,अभय भटनागर,इं. ए. एल.गुप्ता,इं.धर्म देव शर्मा, अरुणा सिन्हा, दीप्ति शर्मा, सुनील शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने किया पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान

Mon Oct 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार दोपहर अजंता रॉयल पटियाला किचन, बरेली में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सक्रिय सदस्यों को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया […]

You May Like

advertisement