दुष्कर्म के आरोपी व उसके साथी दौराने मुठभेड़ गिरफ्तार, कब्जे से 315 बोर के 02 तमंचे, 02 खोखा कारतूस, 04 जीवित कारतूस एक मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बदायूं निवासी एक महिला द्वारा सूचना दी गयी कि इंस्टाग्राम पर शानू पुत्र अतीक अहमद नि० मनौना थाना आंवला, बरेली से मेरी दोस्ती हुई थी, जिसने मुझे बताया कि मेरा नाम शनि है और मैं तुम्हारी ही बिरादरी का हूॅ। मैं मनौना धाम घूमने आयी थी, शानू मनौना धाम में मुझसे मिलने वैगनआर कार जिसको आरिफ पुत्र शब्बीर नि० मनौना चला रहा था, से आया और मुझे कार में बैठाकर बिसौली रोड पर ले गया और शानू ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। तथा सूचना पर मु०अ०स० 633/25 धारा 70(1)/351(3) BNS व 3(2)(V) SC/ST ACT पंजीकृत किया गया। सुश्री अंशिका वर्मा एस०पी० साउथ, सीओ आंवला एवं प्रभारी निरीक्षक आवंला द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।
इसी क्रम में थाना आंवला पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दोनो आरोपी घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार सहित रेवती मोड़ के पास हैं, जो फरार होने की फिराक में है। पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु रेवती मोड़ के पास पहुंची तो अभियुक्त शानू व आरिफ द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग मे शानू के दोनो पैर व आरिफ के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे, 02 खोखा कारतूस, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद हुई है।दोनों अभियुक्तों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस समारोह के कार्यक्रम निर्धारण के सम्बन्ध में करी बैठक

Thu Sep 11 , 2025
कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर जन्मदिवस को भव्य रूप से मनाए जाने के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली :अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस समारोह के कार्यक्रम निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में […]

You May Like

advertisement