
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली के द्वारा सिद्धि विनायक कॉलेज के ऑडिटोरियम में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार जी रहे। कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व द्वीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक डॉ डी सी वर्मा ने कहा कि देश की जनता ने पिछले 12 वर्षों में बार-बार यह साबित किया है कि जब निर्णय राष्ट्रहित में लिए जाते हैं और सरकार केवल शासन नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनती है, तब जनता उसका साथ भी देती है और उस पर भरोसा एवं विश्वास भी व्यक्त करती है। आज जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा को देखते हैं, तो यह भारत की जनता और नेतृत्व के बीच बने विश्वास के उस अटूट रिश्ते की कहानी दिखाई देती है, जिसने देश की दिशा और दशा दोनों बदल दी हैं।
आज देश में जनविश्वास, सेवा और विकास की राजनीति के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। यह भारत के बदलते आत्मविश्वास, मजबूत नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास की कहानी है।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा कहा है कि सरकार का पहला अधिकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का है।
एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की जीत है और यही विश्वास हमें 2047 तक एक ‘विकसित भारत’ बनाने के हमारे महान लक्ष्य तक लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में सीधे लाभ हस्तांतरण (DBT) और आधार प्रमाणीकरण ने लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया। इससे ₹4.31 लाख करोड़ की सरकारी बचत और लाभार्थियों को समय पर सहायता सुनिश्चित हुई। गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया है। भाजपा सरकार ने गरीब की चिंताओं का स्थाई समाधान करते हुए, उन्हें सशक्त बनाया है जिसका परिणाम है कि वर्ष 2014 से अब तक लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। देश में 12 वर्षों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से कोरोना जैसे कठिन समय में भी 81 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया है।
जन-धन योजना के माध्यम से अब तक 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं, जिसमें 32 करोड़ से अधिक महिलाएं हैं। आयकर छूट की सीमा 2 लाख रुपये से छह गुना बढ़कर 12.75 लाख हो गई है। प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना के माध्यम से 1 करोड़ रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की सीधी नकद सहायता प्रदान करते हुए अब तक ₹4.3 लाख करोड़ की राशि 11 करोड़ से अधिक किसानों को ट्रांसफर की जा चुकी है। विगत 12 वर्षों में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 7.71 करोड़ किसानों को लगभग ₹10 लाख करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना ने देश के गरीबों और निम्न आयवर्ग के नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया। अब तक 60 करोड़ से अधिक हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि इन 12 वर्षों में मोदी सरकार का “राष्ट्र निर्माण ही मिशन” रहा है। आज हमने जिस ‘नई अर्थव्यवस्था, नया भारत और नया विश्वास’ को गढ़ा है, वह पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल बन चुका है।
वर्ष 2014 से 2026 तक की हमारी यह 12 वर्ष की यात्रा निरंतर ‘प्रगति पथ पर अग्रसर’ रही है। हमने ‘सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भारत’ का जो संकल्प लिया था, वह आज पूरी तरह साकार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सही मायनों में मोदी सरकार के ये 12 साल; विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के ऐसे स्वर्णिम वर्ष हैं, जिन्होंने भारत की तस्वीर बदल कर रख दी है। पिछले 12 वर्षों में भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की है। देश के खाद्यान्न उत्पादन में 71 प्रतिशत की अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक वृद्वि देखी जा रही है। आज देश का खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 12,000 लाख मीट्रिक टन से अधिक के विशाल आंकड़े को पार कर गया है।
आज देश में हर दिन लगभग 34 किलोमीटर से अधिक नए राजमार्ग बन रहे हैं, जो वर्ष 2014 में केवल 11.6 किमी प्रति दिन थी।
आजादी के 67 सालों में देश में मात्र 74 हवाई अड्डे थे। पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने 90 से अधिक नए हवाई अड्डे बनाए हैं, और आज यह संख्या 164 को पार कर गई है।
भारत डिजिटल भुगतान में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इन 12 वर्षों में हमारे UPI ट्रांजैक्शन में 12,000 गुना की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।
आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और चालू वित्त वर्ष की 7% से अधिक विकास दर के साथ हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहे हैं। एक राष्ट्र-एक बाजार’ के संकल्प ने वर्ष 2024-25 में GST संग्रह को ₹22 लाख करोड़ के पार पहुंचा दिया है। ये 12 वर्ष गवाह हैं कि जब नीयत साफ हो, नेतृत्व मजबूत हो और नीतियां स्पष्ट हों, तो देश कैसे बदलता है। आज का भारत रुकने वाला नहीं है, झुकने वाला नहीं है।
विधायक डॉ एमपी आर्य ने कहा कि इन 12 वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा जनहितकारी योजनाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। सरकार की नीतियों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का कार्य किया है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल योजनाओं और उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की एक ऐतिहासिक यात्रा है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान समृद्धि, डिजिटल परिवर्तन और सुशासन के मजबूत आधार पर आज भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है।
इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ डी सी वर्मा, डॉ एमपी आर्य, श्रुति गंगवार, हरिशंकर गंगवार, अंकित शुक्ला, डॉ निर्भय गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, अजय सक्सेना, राहुल साहू, अभय चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, आलोक गंगवार, सत्येंद्र यादव, मुकेश राजपूत, स्वाति गंगवार, नेहा कन्नौजिया, शिवम शर्मा एवं प्रबुद्ध वर्ग से मुख्य रूप से डॉ मीनाक्षी गंगवार, अधिवक्ता चंचल गंगवार, पूर्व सैनिक वीपी सिंह, लोकतंत्र रक्षक सेनानी भीम सिंह, प्रधानाचार्य (भारत इंटर कॉलेज) डा अखिलेश श्रीवतास्तव, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश गंगवार, बलवीर सिंह, शिक्षक टी आर गंगवार, एडवोकेट नरेश गैंगवर, एडवोकेट भगवत सरन साहू, पूर्व पुलिस अधिकारी एस एस भाटी आदि उपस्थित रहे।


