मध्य प्रदेश /रीवा की महिला थाना प्रभारी का रील वायरल: ड्यूटी पर रोमांटिक गाने पर एक्शन, सोशल मीडिया पर बवाल

स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934

रीवा जिले में महिला थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह थाने के अंदर मशहूर फिल्म आरजू के रोमांटिक गाने ‘तेरे दिल में आ गए…’ पर एक्शन करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बता रहे हैं, तो कुछ इसे उनकी निजी जिंदगी का हिस्सा मान रहे हैं।

राजीव तिवारी नाम के यूजर ने लिखा- “रील वर्दी में और ड्यूटी टाइम पर भी बनाई है। कोई इन्हें रोकता क्यों नहीं? जबकि इसी तरह के मामले में पहले एक को सस्पेंड किया जा चुका है।” वहीं विनोद शर्मा नाम के यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- “मुझे लगता है मैडम अपनी प्रतिभा के साथ अन्याय कर रही हैं, इन्हें मुंबई भेजा जाना चाहिए, बड़ी अदाकारा बनेंगी। विश्वनाथ तिवारी बाबा ने लिखा- “थाना क्षेत्र में मैडम का खासा दबदबा है।” जबकि बृजेंद्र सिंह ने शासन-प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा- “अधिकारी अपने कर्तव्यों को छोड़कर रील बनाने में मशगूल हैं, कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती…? दूसरी तरफ द्वारिका चतुर्वेदी ने महिला अधिकारी का बचाव करते हुए कहा- “भारत का संविधान हर नागरिक को स्वतंत्रता देता है। अगर वो अपनी लाइफ में खुश हैं तो उन्हें सस्पेंड करने की जरूरत नहीं। यूजर ऋषभ सिंह परिहार ने लिखा- “मैडम गलत जगह आ गई हैं, सही जगह मुंबई में थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्लॉक सभागार में मनाई गई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती

Sun Jul 6 , 2025
मेहनगर आजमगढ़ डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी सम्पन्न। स्थानीय तहसील मेहनगर के ब्लाक सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने किया संचालन मंडल महामंत्री दिलीप सिंह ने किया।मुख्य अतिथि श्याम नारायण सिंह रहे, विशिष्ट अतिथि हरिवंश मिश्रा […]

You May Like

advertisement