Uncategorized

चोरों ने हनुमान मंदिर में लगे घंटे पर किया हाथ साफ

चोरों ने हनुमान मंदिर में लगे घंटे पर किया हाथ साफ–

संवाददाता –विजय दुबे

तेजीबाजार-(जौनपुर)–
थाना अंतर्गत मरगूपुर गांव में स्थित हनुमान जी के मंदिर से 21 किलो के 2 घंटे रात में चोरों ने मंदिर के अंदर से चुरा लिया। सुबह पूजा- पाठ करने वाले जब मंदिर में पहुंचे तो देखा मंदिर से घंटा चोरी हो गया है। लोगों ने 112 नंबर को सूचना दिया। लोगों के मुताबिक इसके एक हफ्ते पूर्व भैंसासुर वीरबाबा मंदिर पर से भी छोटे-छोटे दर्जनों घंटों पर भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया था। लगातार मंदिर पर हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। वही लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी का खुलासा किया जाए और जो भी लोग इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में मंदिरों से चोरियां रोकी जा सके। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मंदिर पर घंटा चोरी की सूचना है मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel