उत्तराखंड: वामपंथी दलों ने पंचायत व नगर निकाय में एक साथ मतदाता पर उठाए सवाल,

सागर मलिक

निर्वाचन आयोग से ऐसे नामांकन निरस्त करने की मांग

देहरादून। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भाकपा (माले) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन उनके निजी सचिव को दिया गया।

ज्ञापन में 6 जुलाई 2025 को आयोग के सचिव द्वारा चमोली जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र पर आपत्ति जताई गई। पत्र में कहा गया था कि नगर निकाय का मतदाता भी पंचायत चुनाव में प्रत्याशी हो सकता है। तीनों दलों ने कहा कि संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के तहत पंचायत और नगर निकाय की व्यवस्थाएं अलग-अलग हैं। ऐसे में दोनों का मतदाता एक कैसे हो सकता है? यह पूरी प्रणाली का मजाक है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तराखंड पंचायत राज अधिनियम और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के अनुसार नगर निकाय का मतदाता पंचायत चुनाव में प्रत्याशी नहीं हो सकता। उन्होंने मांग की कि ऐसे नामांकन निरस्त किए जाएं और भविष्य में स्पष्ट प्रावधान किया जाए कि व्यक्ति केवल एक ही — या तो नगर निकाय या पंचायत — का मतदाता और प्रत्याशी हो।

ज्ञापन पर भाकपा के समर भंडारी, माकपा के राजेंद्र पुरोहित और भाकपा (माले) के इन्द्रेश मैखुरी के हस्ताक्षर हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वेतन संकट, कर्मचारी आंदोलित

Thu Jul 10 , 2025
उत्तराखंड: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वेतन संकट, कर्मचारी आंदोलित,सागर मलिक स्थायी समाधान न होने पर राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को मार्च 2025 से वेतन न मिलने पर उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने गहरी नाराजगी जताई है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द […]

You May Like

advertisement