उत्तराखंड: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वेतन संकट, कर्मचारी आंदोलित

उत्तराखंड: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वेतन संकट, कर्मचारी आंदोलित,
सागर मलिक

स्थायी समाधान न होने पर राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को मार्च 2025 से वेतन न मिलने पर उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने गहरी नाराजगी जताई है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं हुआ तो राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत और महामंत्री प्रशांत मेहता ने बताया कि पिछले दो वर्षों से विश्वविद्यालय में भारी अव्यवस्था के चलते कर्मचारियों को हर बार 3 से 5 महीने की देरी से वेतन मिल रहा है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि संगठन इस समस्या का शासन स्तर पर स्थायी समाधान चाहता है।

फिलहाल आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारी आंदोलन पर हैं और कार्यप्रणाली अस्त-व्यस्त हो चुकी है। महासंघ ने फरवरी में भी विरोध प्रदर्शन किया था और अब चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो पूरे राज्य के विश्वविद्यालयों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: हरिद्वार- रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की,

Thu Jul 10 , 2025
नियमों के पालन की अपील, विशेष अभियान जारी रुड़की। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध रूप से विकसित दो भू-विन्यासों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया।रंगोली गार्डन के पीछे ‘आकाशदीप’ नाम से लगभग 10 बीघा भूमि पर विकसित अनाधिकृत भू-विन्यास को प्राधिकरण की टीम ने तोड़ा। […]

You May Like

advertisement