गुरु पूर्णिमा महोत्सव नूर महल–दिव्य समर्पण और आत्मोद्धार का पावन पर्व

(पंजाब) फिरोजपुर 11 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2025 का शुभारंभ वेदों के दिव्य उच्चारण एवं गुरु-वंदना से हुआ। मंच संचालन की गरिमामयी ज़िम्मेदारी स्वामी ज्ञानेशानंद जी एवं साध्वी सुमेधा भारती जी ने भावपूर्ण ढंग से निभाई। “साध्वी सुमेधा भारती जी ने कहा कि “आसक्ति समस्त बंधनों की जननी है, परंतु यही आसक्ति यदि गुरु चरणों से जुड़ जाए, तो मोक्ष का द्वार बन जाती है।
गुरु के ज्ञानमय प्रकाश में डुबो देने वाले इस भव्य आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह पर्व केवल एक आध्यात्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि गुरु के प्रति पूर्ण समर्पण, निष्ठा और जीवन निर्माण की प्रेरणा का माध्यम रहा।
वक्तव्यों की मुख्य झलक: साध्वी कलिंदी भारती जी ने साधकता में धैर्य और संकल्प की महत्ता को उजागर करते हुए कहा: “धैर्य का एक पल हमें तबाही से बचा सकता है, और अधीरता का एक पल हमें विनाश के कगार पर पहुँचा सकता है। जीवन में कैसी भी परिस्थितियाँ क्यों न हों, अपने शिष्यत्व को कभी भी नष्ट न होने दें।”
साध्वी श्रेया भारती जी ने गुरु पूजा के गूढ़ भाव को स्पष्ट करते हुए कहा:
“गुरु पूजा, गुरु का हो जाने का पर्व है। जो शिष्य गुरु की आज्ञाओं को अपने जीवन में धारण कर लेते हैं, वही सच्चे अर्थों में गुरु के हो पाते हैं। यह दिन केवल पुष्प चढ़ाने का नहीं, बल्कि आचरण में गुरु की शिक्षा उतारने का दिन है।”
स्वामी गुरुकिरपानंद जी ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में गुरु के प्रति आस्था को जीवन की सबसे सशक्त संबल बताते हुए कहा: गुरु का मार्गदर्शन न केवल आत्मा को दिशा देता है, बल्कि संपूर्ण समाज को जागरूक करता है।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। इनमें प्रमुख रूप से निम्न विशिष्टजनों के नाम उल्लेखनीय रहे:
श्री नायब सिंह सैनी जी-माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा,
श्री तरुण चुघ-राष्ट्रीय महासचिव, (भाजपा)
श्री रवनीत सिंह बिट्टू-राज्य मंत्री, रेलवे एवं राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, भारत सरकार. डॉ. राजीव भारद्वाज-सांसद, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
महारानी परनीत कौर-पूर्व राज्य मंत्री, भारत सरकार
सोम प्रकाश जी-पूर्व राज्य मंत्री, भारत सरकार
विजय सांपला-पूर्व राज्य मंत्री
श्री बलबीर सिंह सिद्धू-पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाब
श्री चरणजीत सिंह चन्नी,
पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब
श्री निवासलू जी-प्रदेश संगठन महामंत्री,भाजपा पंजाब श्री जीवन गुप्ता-प्रदेश महासचिव, भाजपा पंजाब
सुभाष शर्मा-महामंत्री, भाजपा पंजाब जतिंदरपाल मल्होत्रा-राज्य अध्यक्ष भाजपा पंजाब, चंडीगढ़
सुनीता गर्ग-सचिव, भाजपा पंजाब सुखविंदर सिंह काका कंबोज-भाजपा जिला अध्यक्ष, फाजिल्का श्री तरुण भंडारी-राजनीतिक सचिव, मुख्यमंत्री, हरियाणा
जगदीश मलिक जी-प्रधान, गौशाला महासंघ, हरियाणा
डॉ. विवेक सिंह-कुलपति, अर्नी यूनिवर्सिटी, काठगढ़, हिमाचल प्रदेश,
डॉ. दानिश जिंदल-प्रबंध निदेशक, जिंदल अस्पताल,
श्री फिरोज खान-गायक,
श्री राम गोपाल जी धर्म जागरण प्रमुख, आरएसएस पंजाब उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा की ओर से 63वां स्थापना दिवस सरकारी अस्पताल में 11 टीवी के मरीजों को प्रयोग में आने वाले सामान की किटें भेंट करके मनाया गया:डॉ निर्मल जीत अरोड़ा

Sat Jul 12 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 11 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= समाज सेवा को समर्पित भारत विकास परिषद् फिरोज़पुर शहर शाखा की ओर से परिषद् का 63वां स्थापना दिवस स्थानीय सरकारी होसपिटल में 11 टीबी के मरीजों को दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले सामान की किटें देकर मनाया गया। डॉ सतिंदर […]

You May Like

Breaking News

advertisement