Uncategorized
भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा की ओर से 63वां स्थापना दिवस सरकारी अस्पताल में 11 टीवी के मरीजों को प्रयोग में आने वाले सामान की किटें भेंट करके मनाया गया:डॉ निर्मल जीत अरोड़ा

(पंजाब) फिरोजपुर 11 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
समाज सेवा को समर्पित भारत विकास परिषद् फिरोज़पुर शहर शाखा की ओर से परिषद् का 63वां स्थापना दिवस स्थानीय सरकारी होसपिटल में 11 टीबी के मरीजों को दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले सामान की किटें देकर मनाया गया। डॉ सतिंदर ऒबराए, डॉ अर्जुन शर्मा एवं डॉ राजदीप सिंह ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना की |
सतीश ग्रोवर शाखा अध्यक्ष ने डॉक्टरों की सेवा भावना और कर्त्तव्य निष्ठा के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया |
इस शुभ कार्य में महिला विंग मुखी जनक दुलारी चौधरी, नरेश ग्रोवर, शक्ति चोपड़ा, अरुणा भोला, उर्मिल चावला , रेनू धवन, सुखविंदर बेरी, सुभाष चौधरी, प्रदीप कक्कड़, सुरेश शर्मा, तरसेम ग्रोवर, कुलभुषण गोतम,वेद मल्होत्रा एवं कुलभूषण ग्रोवर का भरपूर योगदान रहा |