10 जुलाई को श्री अवधूत आश्रम में आयोजित होगा गुरु पूर्णिमा पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

प्रातः 10 बजे आयोजित गुरु पूजन में परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज देंगे आशीर्वचन।

कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : श्री अवधूत आश्रम में गुरु पूर्णिमा पूजन 10 जुलाई को श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। वीरवार को प्रातः 10 बजे आयोजित गुरु पूर्णिमा पूजन में श्रद्धालु परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज से आशीर्वाद लेंगे। इस कार्यक्रम में भारी संख्या आश्रम से जुड़े श्रद्धालु देश विदेश से आश्रम में आकर गुरु पूजन में भाग लेंगे। आश्रम परिसर में स्थित ध्यान केंद्र में आयोजित इस पूजन में गुरु जी की पूजा की जाएगी। गुरु पूर्णिमा का उत्सव महर्षि वेदव्यास की पूजा के रुप में मनाया जाता है। महर्षि वेदव्यास ने चारों वेदों की रचना की, उन्होंने न केवल वेदों की रचना की बल्कि 18 पुराणों, उप पुराणों, ब्रह्मसूत्र और महाभारत जैसे ग्रंथों की भी रचना की। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म की नींव वेदों पर टिकी हुई है। इसलिए वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास की गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा की जाती है। इस अवसर पर परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। अवधूत आश्रम में गुरु पूर्णिमा उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं में गुरु पूर्णिमा उत्सव को लेकर भारी उत्साह है।
परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संसार को ब्रज के महत्व को बताने के लिए किया भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज रज का पान : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज

Wed Jul 9 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित मृदुल वृन्दावन धाम में द भागवत मिशन फाउंडेशन एवं भागवत परिवार समिति (रजि.) दिलशाद गार्डन,दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे अष्टदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीगुरू पूर्णिमा महोत्सव के छठवें दिन व्यासपीठ से श्रीहरिदासी […]

You May Like

Breaking News

advertisement