जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

रायबरेली-15 अगस्त 2026,
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
जिलाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की प्रगति और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु कन्ट्रोल रूम प्रभारी व उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक में मा0 मंत्री ने किया ध्वजारोहण

Sat Aug 15 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक में मा0 मंत्री ने किया ध्वजारोहण शहीदों को श्रद्धांजलि देकर स्वतंत्रता के लिए उनके बलिदान को याद कर किया गया नमन स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए वीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता – मनोज कुमार पाण्डेय […]

You May Like

Breaking News

advertisement