गीता स्थली कुरुक्षेत्र को अपने घर की तरह स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को संभालनी होगी स्वच्छता की कमान : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

उपायुक्त नेहा सिंह, नप की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा ने मीडिया के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ।
पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए मीडिया के साथ उपायुक्त ने किया पौधारोपण।
द्रोणाचार्य स्टेडियम के आस-पास के क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाने का चलाया अभियान।
नगर परिषद व सीनियर सिटीजन फोरम की तरफ से लगाई छबील।
लघु सचिवालय के सैकड़ों अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी लिया स्वच्छता अभियान में भाग।

कुरुक्षेत्र, 6 जून : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर गीता स्थली कुरुक्षेत्र को अपने घर की तरह स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता की कमान संभालनी होगी। इस गीता स्थली में 1 जून से लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में महा स्वच्छता अभियान के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है। इस महा अभिायान को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के साथियों ने भी स्वच्छता अभियान में अपनी आहुति डाली है।
उपायुक्त नेहा सिंह शुक्रवार को मीडिया की तरफ से आयोजित महा स्वच्छता अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इससे पहले उपायुक्त नेहा सिंह, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा, डीएमसी सतेन्द्र सिवाच, एसडीएम अमन कुमार ने मीडिया के द्वारा आयोजित महा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया और सरस्वती सेवा समिति के सदस्य पंकज अरोड़ा के सहयोग से पुलिस अधीक्षक निवास के सामने पौधारोपण भी किया। इसके उपरांत उपायुक्त नेहा सिंह के साथ-साथ सभी पत्रकार, छायाकार साथियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने द्रोणाचार्य स्टेडियम और आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए करीब 2 घंटे श्रमदान भी किया।
उन्होंने कहा कि 21 जून को कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। इस बड़े आयोजन से पहले कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के साथ कुरुक्षेत्र के मीडिया साथी जुड़े है। यह समाज के लिए एक बड़ा संदेश है। इस महा अभियान के साथ प्रत्येक नागरिक को जुडऩा चाहिए ताकि कुरुक्षेत्र स्वच्छ और सुंदर नजर आए।
नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि मीडिया के साथियों ने कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने का जो अभियान चलाया है वह काबिले तारिफ है। इससे समाज के नागरिकों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक शहरवासी को अपना सहयोग देना चाहिए। जब कुरुक्षेत्र स्वच्छ होगा तभी स्वच्छ भारत के सपने को साकार किया जा सकेगा।
पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए मीडिया के साथ उपायुक्त ने किया पौधारोपण
कुरुक्षेत्र शहर को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से थानेसर से सरस्वती सेवा समिति के सदस्य एवं समाजसेवी पंकज अरोड़ा के साथ मीडिया के सभी साथियों ने द्रोणाचार्य स्टेडियम के साथ पौधा रोपण अभियान का आगाज किया। इस अभियान के दौरान उपायुक्त नेहा सिंह, डीएमसी सतेन्द्र सिवाच, एसडीएम अमन कुमार, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, ईओ नप राजेश कुमार, डीईओ संतोष शर्मा ने भी पौधा रोपण किया।
द्रोणाचार्य स्टेडियम के आस-पास के क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाने का चलाया अभियान
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के साथियों ने आगे बढक़र महा स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया है। इसके लिए प्रशासन मीडिया का आभारी है कि इस महत्वपूर्ण अभियान में स्वच्छता के लिए श्रमदान की आहुति डाली है। इस अभियान के चलते द्रोणाचार्य स्टेडियम के आस-पास के क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाने का अभियान चलाया। इस अभियान में उपायुक्त नेहा सिंह के साथ-साथ वरिष्ठï पत्रकार एवं समाजसेवी पंकज अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, सेवा सिंह, राजकुमार वालिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, अश्विनी वालिया, अशोक यादव, विनोद शर्मा, हरेराम मिश्रा, रणदीप रोड,राकेश नरुला, सुशील शर्मा, दलबीर मलिक, विनोद अरोड़ा, कमल सैनी, कुलवंत सिंह, गुरदीप सिंह, सुनील कुमार,अजय शर्मा, अमित गर्ग, सुरेन्द्र कौशिक, राज कुमार कौशिक, संजीव गोयल, गुलशन ग्रोवर,सुशील शर्मा, हरिदास, राजेन्द्र स्नेही , नरेन्द्र आदि ने भी अपना श्रमदान किया।
नगर परिषद व सीनियर सिटीजन फोरम की तरफ से लगाई छबील
जिला नगर आयुक्त सतेन्द्र सिवाच ने कहा कि महा स्वच्छता अभियान में श्रमदान करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ स्वच्छता सेवकों के लिए नगर परिषद की तरफ से लघु सचिवालय के प्रांगण में तथा सीनियर सिटीजन फोरम की तरफ से पंचायत भवन के सामने मीठे पानी की छबील लगाई गई। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने मीठी छबील का प्रसाद ग्रहण किया।
लघु सचिवालय के सैकड़ों अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी लिया स्वच्छता अभियान में भाग।
उपायुक्त नेहा सिंह के आदेशानुसार लघु सचिवालय के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चलाए जा रहे महा स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इन अधिकारियों व कर्मचारियों ने जहां अपने कार्यालयों की सफाई की, वहीं लघु सचिवालय के आस-पास के क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त बनाने में अपना श्रमदान दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद रायबरेली को मजबूत करने की दिशा में जनरल काउंसिल की बैठक

Fri Jun 6 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद रायबरेली को मजबूत करने की दिशा में जनरल काउंसिल की बैठक में पारित प्रस्ताव के क्रम में श्री अजय पाठक वार्ड बॉय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खी रो जनपद रायबरेली. संगठन आत्मक कार्यक्षमताओं पर समयक यथा द्वार उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपदीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement