
सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षांत मंडपम मैदान मनाया गया योग दिवस,
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य तरीके से मनाया गया। नीट परीक्षा के कारण सुबह 6:00 बजे ही सभी विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य परिसर के दीक्षांत मैदान में पहुंचकर योग क्रिया में सहभाग किया ,जो 7:00 बजे जाकर कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी के संबोधन के साथ समाप्त हुआ।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति जी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में नई पीढ़ी का आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा घोषित विश्व योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग को सार्थक करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कुलपति जी ने कहा कि आज भारत के नेतृत्व में पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज से 12 वर्ष पूर्व विश्व समुदाय को अपना परिवार मानते हुए आज ही के दिन 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया उसी दिन से प्रत्येक वर्ष पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाकर स्वस्थ रहने का संकल्प लेता है। भारत में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल से योग दिवस का आगाज किया उसी कड़ी में आज विश्वविद्यालय परिसर में भव्य तरीके से योग दिवस मनाया गया हालांकि विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम राजभवन के निर्देश के क्रम में 15 जून से 21 जून तक सतत विभिन्न कार्यक्रम हुए एक बार पुनः सबको योग दिवस की बहुत-बहुत बधाई इस उम्मीद के साथ कि इसे आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर पूरे साल के 365 दिन स्वस्थ रहने का संकल्प लेंगें। कुलपति जी सहित समूचा विश्वविद्यालय परिवार पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योग किया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव अमृतलाल ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सफल आयोजन के लिए कुलपति जी सहित पूरी आयोजन टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर जिन प्रमुख महानुभावों की उपस्थिति रही उसमें
प्रमुख रूप से विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य, दोनों सहायक कुल सचिव एवं कुलपति जी के निजी सहायक भूपेंद्र पांडे ,एवं प्रियांशु आदि उपस्थित रहे


