2041 के मास्टर प्लान में नही हैं कुरुक्षेत्र बाईपास का जिक्र : अशोक अरोड़ा

बोले, मास्टर प्लान में प्रस्तावित रिंग रोड बनाया जाना आज भी संभव नहीं, वहां बस चुकी हैं वैध और अवैध कॉलोनियां।
कहा, प्रस्तावित रिंग रोड़ का स्थान बदलकर बनाया जाए शहर से दूर।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 14 जुलाई : थानेसर के विधायक एवं पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र का बाईपास शीघ्र बनने के दावे की पोल खोलते हुए कहा कि 2041 के मास्टर प्लान में बाईपास का जिक्र तक नही है। जबकि हरियाणा के मुख्यमँत्री नायब सैनी सहित अनेक भाजपा नेता यह दावा कर रहे हैं कि बाईपास का डीपीआर बन चुका है और शीघ्र ही कुरुक्षेत्र को बाईपास मिलेगा। वे केडीबी रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मायाराम चंद्रभानपुरा, इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, नगर पार्षद परमवीर सिंह प्रिंस, नगर पार्षद राजेंद्र सैनी व पवन चौधरी भी उपस्थित थे।
पत्रकार वार्ता में अशोक अरोड़ा ने खुलासा किया कि 9 जुलाई को प्लानिंग कमेटी की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक डीसी की अध्यक्षता में हुई जिसमें कुरुक्षेत्र के मास्टर प्लान पर चर्चा हुई। बैठक में जो मास्टर प्लान रखा गया उसमें कुरुक्षेत्र के प्रस्तावित रिंग रोड को उस स्थान पर दिखाया गया है जहां पर आबादी हो चुकी है और अनेक वैध तथा अवैध कॉलोलियां भी बस चुकी हैं। इस स्थान पर रिंग रोड बनना आज भी संभव नही है और 2041 में तो कुरुक्षेत्र की शहरी आबादी डेढ गुना होकर साढे दस लाख के करीब हो जाएगी। अरोड़ा ने बताया कि उन्होने बैठक में सुझाव रखा कि रिंग रोड को शहर के ऊपर लगभग 7-8 किलोमीटर दूर बनाना प्रस्तावित किया जाए। अधिकारियों ने उनके इस सुझाव पर सहमति जताते हुए दोबारा ड्राफ्टट करने का आश्वासन दिया है। अरोड़ा ने बताया कि जब बाईपास की चर्चा आई तो उन्हे अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को बाईपास के बारे में पत्र लिखा गया था लेकिन उसका कोई जवाब ही नही आया। अरोड़ा ने कहा कि मजेदार बात तो यह है कि मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि बाईपास जल्द बनेगा जबकि 2041 के मास्टर प्लान में प्रस्तावित बाईपास को कहीं भी दर्शाया नही गया है। अरोड़ा ने यह भी मांग की कि 2041 के मास्टर प्लान में थानेसर विस क्षेत्र के आस-पास के गांव को भी आर-जोन में शामिल किया जाए। उन्होने कहा कि आबादी दिन प्रतिदिन बढ रही है। शहर के चारों ओर रिंग रोड़ होना चाहिए और यह रिंग रोड़ जिस स्थान पर प्रस्तावित है वहां से बदलकर दूर अन्य स्थान पर प्रस्तावित किया जाए। पत्रकार वार्ता में अशोक अरोड़ा ने पत्रकारों को मास्टर प्लान की प्रति दिखाते हुए बताया कि किस प्रकार से थानेसर के आस पास के गांव के बीच से आबादी के बीच से रिंग को रोड़ बनाई जानी प्रस्तावित है।
जनता नहीं सत्तारूढ दल के नेताओं को ध्यान में रखकर बनाया है मास्टर प्लान।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि मास्टर प्लान में आर-जोन उस स्थान पर प्रस्तावित है, जहां सत्तारूढ दल के नेताओं ने कॉलोनी काटने के लिए जमीन खरीदी हुई है। यह मास्टर प्लान जनता के हित के लिए नही बनाया गया है बल्कि सत्तारूढ दल के नेताओं के हित को देखकर बनाया गया है। इस मास्टर प्लान में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के ज्यादा एरिया को इसमें शामिल किया गया है। जबकि थानेसर विधानसभा क्षेत्र के आस-पास की सीमा को कम बढाया गया है।
खाद के लिए परेशान हो रहा अन्नदाता
अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ इवेंट की सरकार बनकर रह गई है। खाद के लिए प्रदेश का अन्नदाता परेशान हो रहा है, लेकिन सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई मतलब नही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। हरियाणा पुलिस कमजोर नही है लेकिन सरकार ने पुलिस को कानून व्यवस्था ठीक करने की बजाए कार्यक्रमों में नही उलझा रखा है। सरकार को चाहिए कि इवेंट्स से बाहर निकलकर प्रदेश की जनता की समस्याओं को जानें व प्रदेश में कानून व्यवस्था बनवाएं।
2041 के मास्टर प्लान को पत्रकारों को दिखाते अशोक अरोड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यालय शिक्षा के केंद्र के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास का सशक्त मंच: विनोद कौशिक

Mon Jul 14 , 2025
एनीमिया मुक्त भारत एवं सुरक्षित विद्यालय नीति पर ऐतिहासिक जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 14 जुलाई : जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास का सशक्त मंच हैं। यदि हम बच्चों के स्वास्थ्य और […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored