भारतीय ज्ञान प्रणाली को विधिक शिक्षा में स्थान देने का प्रयास है यह पुस्तकः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

भारतीय ज्ञान प्रणाली को विधिक शिक्षा में स्थान देने का प्रयास है यह पुस्तकः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया द गीता एंड लॉ पुस्तक का विमोचन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विधि विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. पूजा एवं भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के विधि संकाय से डॉ. राजेश हुड्डा द्वारा संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक द गीता एंड लॉ: एन इंडियन नॉलेज सिस्टम का विमोचन किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह पुस्तक भगवद्गीता में निहित नैतिक, दार्शनिक और न्यायिक मूल्यों को आधुनिक विधिक सिद्धांतों से जोड़ते हुए भारतीय ज्ञान प्रणाली को विधिक शिक्षा में स्थान देने का प्रयास है। गीता एक धार्मिक ग्रंथ है जो भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का संग्रह है, जबकि कानून एक प्रणाली है जो समाज को नियंत्रित करती है। दोनों का उद्देश्य लोगों को सही मार्ग पर चलाना और समाज में व्यवस्था बनाए रखना है। यह कृति विधि के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों के लिए उपयोगी एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पॉल, विधि संकाय की अधिष्ठाता एवं अध्यक्षा प्रो. प्रीति जैन, प्रो. रीटा, लेखिका डॉ. पूजा सहित अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्भपात करने वाले 2 गैर पंजीकृत निजी अस्पतालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी : नेहा सिंह

Thu Jul 17 , 2025
गर्भपात करने वाले 2 गैर पंजीकृत निजी अस्पतालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी : नेहा सिंह पंजीकृत और गैर पंजीकृत अस्पतालों में होने वाले गर्भपात के केसों की होगी जांच, जून 2025 तक जिले के लिंगानुपात में हुआ सुधार।आंकड़ा पहुंचा 930 पर, वर्ष 2025 में स्वास्थ्य […]

You May Like

advertisement