टीबी रोगियों की सेवा देशहित में धर्म का कार्य : प्रो. करतार सिंह धीमान

कुलपति ने 100 मरीजों को लिया गोद, उपलब्ध कराएंगे पोषण आहार और आयुर्वेदिक औषधियां।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 17 जुलाई : क्षय रोग से पीड़ित जरूरतमंदों की सेवा करना न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व है, बल्कि यह देशहित में एक धार्मिक कार्य भी है। यह विचार श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने बुधवार को कुलपति कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आयोजित बैठक में व्यक्त किए।
बैठक के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन एवं टीबी नोडल अधिकारी डॉ. संदीप अग्रवाल अपनी टीम के साथ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र को क्षयरोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से कुलपति से शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे थे। टीम ने कुलपति से ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी से ग्रस्त जरूरतमंद रोगियों को पोषण किट व सहायता सामग्री उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस पर कुलपति प्रो. धीमान ने तत्काल 100 रोगियों को गोद लेने की घोषणा करते हुए कहा कि उनके उपचार की अवधि तक उन्हें पौष्टिक आहार और आयुर्वेदिक औषधियां विश्वविद्यालय द्वारा मुहैया कराई जाएंगी।कुलपति ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय न केवल चिकित्सकीय शिक्षा का केंद्र है,बल्कि समाजसेवा के प्रति भी समर्पित है। इस दिशा में टीबी रोगियों की मदद एक मानवीय और नैतिक कर्तव्य है। डॉ.अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में कुरुक्षेत्र जिले में 1347 क्षय रोगी उपचाराधीन हैं। सरकार की ओर से मरीजों को 500 रुपए प्रतिमाह पोषण सहायता दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुलपति के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल टीबी उन्मूलन के प्रयासों को नई दिशा देगी और अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (अस्पताल) के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. वैद्य राजेंद्र सिंह चौधरी, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सुरेंद्र सिंह सहरावत, डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट डॉ.सुखवंत सिंह, डॉ. सतविंद्र कुमार, तथा जिला समन्वयक (पीपीएम) विजय पंजेटा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करना : चेतना चौधरी

Fri Jul 18 , 2025
समाधान शिविर में लोगों की 42 समस्याओं को सुना, लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है समाधान शिविर। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 17 जुलाई : डीआरओ चेतना चौधरी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है, ताकि जनता का प्रशासन पर भरोसा और […]

You May Like

Breaking News

advertisement